बिहार आ रहे पीएम मोदी से तेजस्वी को है यह आशा, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार का शोर हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। बीजेपी की तरफ से आज सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी जहां आज पहली रैली करेंगे वहीं पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी आज अपनी पहली चुनावी रैली का आगाज़ करेंगे।

बिहार चुनाव: आज चढ़ेगा सियासी पारा, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गाँधी उतरेंगे चुनावी मैदान में

बिहार चुनाव में आज सियासी पारा चढ़ना तय है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी अपने-अपने गठबंधन के लिए चुनावी रैलियों को सम्भोदित करेंगे. इस चुनाव में पहली बार दोनों दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरेंगे.

बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन के चुनावी ऐलान पर गरमाया चुनावी माहौल

निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर बिहार में चुनावी माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है. विपक्षी पार्टियों ने इस ऐलान की जमकर आपत्ति ज़ाहिर की है और चुनाव आयोग को इस बयान की शिकायत तक करने की बात कह डाली है.

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर लालू और मोदी को धोखा देने का लगाया आरोप

चिराग ने अपने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए जिसमें उन्होंने नितीश कुमार पर पहले लालू प्रसाद यादव और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा देने का आरोप लगाया।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी, कोरोना काल मे भी लगी मतदाताओं की कतार, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जारी शोर के बीच आज विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

बिहार चुनाव: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हुए कोरोना पॉजिटिव, पटना AIIMS में भर्ती

बिहार चुनावों के बीच उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. यह जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. उन्हें फिलहाल पटना के AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

तेजस्वी ने कहा नीतीश के कार्यकाल में हुए 30 हजार करोड़ के घोटाले, नाम भी बताए

तेजस्वी यादव ने जदयू-बीजेपी सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने अपने आरोप में कहा,’मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जी को बजट का कैसे पता चलेगा? आपके कार्यकाल में सृजन घोटाले, धान घोटाले, तटबंध घोटाले सहित 30000 करोड़ के 60 घोटाले हुए है

तेजस्वी ने बताया कहाँ से लाएंगे 10 लाख रोजगार के लिए बजट, नीतीश से कहा- मर्यादा बनाए रखें

तेजस्वी यादव ने जब कहा कि वह पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे तो सीएम नीतीश ने उनसे पूछा कि बजट कहाँ से लाएंगे? अब नीतीश कुमार के इस सवाल का जवाब तेजस्वी ने दिया है।

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार को नेक्‍स्‍ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का किया दावा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. यह घोषणा पत्र वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन ने पटना में जारी किया. इस अवसर पर सीतारमण के साथ बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे.

बिहार चुनाव: चिराग के रोड शो में दिखी भारी भीड़, नितीश कुमार को दी खुली चुनौती

चिराग ने गया में रोड शो किया जिसमें हज़ारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाई. इस रोड शो के बाद चिराग के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है.

शहनवाज हुसैन का कांग्रेस से सवाल- पीएम को डरा हुआ बताना क्या चीन से हुए एग्रीमेंट का हिस्सा है?

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप और बयानबाजी का दौर अपने उफान पर है। दलों के नेता किसी भी तरीके से बाजी अपने पक्ष में कर लेने को आतुर दिख रहे हैं।

जमुई में योगी ने पूछा- राहुल और ओवैसी से क्या आप देश हित की कल्पना करते हैं?

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर हर दल के तरफ से स्टार प्रचारकों और शीर्ष नेताओं की एक फौज मैदान में है। हर किसी के होड़ है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचा जा सके। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ बीजेपी के उन चुनिंदा नेताओं में हैं जिनकी मांग सबसे ज्यादा है।

भागलपुर में बोले राजनाथ सिंह-लालटेन फूट गई, तेल बह गया, सीएए को लेकर भी दिया बड़ा बयान

केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह आज बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के सिलसिले में भागलपुर जिले के कहलगांव में थे।

तेजस्वी-नीतीश कल दिखे साथ, आज हो रही बहस की बात, तेजस्वी बोले-

बिहार में चुनावी जंग जारी है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के शब्दबाण जमकर चलाये जा रहे हैं। एनडीए की तरफ से जहां नेताओं की पूरी फौज मैदान में है वहीं तेजस्वी महागठबंधन की तरफ से अकेले ही मोर्चे पर डंटे नजर आते हैं।

बिहार चुनावों के बीच क्या राहुल गांधी फिर गलत मुद्दा उठा रहे? पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच अब प्रचार तेज हो गया है। हर दल अब जनता के बीच अपने मुद्दे, वादे और इरादे बताने के लिए शीर्ष नेताओं की एक बड़ी फौज चुनावी रण में उतार चुके हैं। एनडीए के पास जहां बताने के लिए 15 साल में उनके किये गए काम हैं, दिखाने के लिए पीएम मोदी और नीतीश का चेहरा है वहीं डराने के लिए लालू-राबड़ी के तथाकथित जंगलराज की बातें हैं।

आज से चिराग संभालेंगे प्रचार की कमान, जनसभा से पहले जारी करेंगे घोषणापत्र

रामविलास पासवान के निधन की वजह से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अभी तक घर मे थे हालांकि वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार एक्टिव थे।

आज से चिराग प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले वह पटना में लोजपा का विज़न डॉक्यूमेंट या घोषणा पत्र ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के नाम से भी जारी करेंगे।

बिहार चुनाव: पहले चरण से ठीक पहले एक साथ बैठे दिखाई दिए नितीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव

बिहार चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान एक साथ बैठे नज़र आये. जी हाँ, मौका था दिवंगत नेता रामविलास पासवान की तेहरवीं का.

पटना-सचिवालय में लगी आग, विपक्ष ने कहा आग लगी नही, लगाई गई है

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर जारी प्रचार के शोर के बीच आज एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आई। खबर के मुताबिक पटना स्थित सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में आग लग जाने से कई अहम फाइलें जल कर राख हो गई हैं। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को वजह बताया गया है। जानकारी के मुताबिक यह आग काफी देर से लगी हुई थी।

बिहार चुनाव में योगी की एंट्री, देखते ही लगे जय श्रीराम के नारे

बीजेपी की तरफ से अब बिहार चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री कराई गई है। मकसद साफ है। योगी की छवि एक सख्त प्रशासक और फायरब्रांड हिन्दू नेता की है ऐसे में बीजेपी उनके माध्यम से भी माहौल बनाने की कोशिश में लगी है।