बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार को नेक्‍स्‍ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का किया दावा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. यह घोषणा पत्र वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन ने पटना में जारी किया. इस अवसर पर सीतारमण के साथ बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे.

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 5 सूत्र और 11 संकल्पों की बात कही है. इसमें बीजेपी ने बिहार को भारत का नेक्‍स्‍ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का दावा किया है. वहीँ बीजेपी ने वादा किया है की वह 2022 तक 30 लाख परिवारों को रहने के लिए पक्का मकान बनवाकर देंगे.

यही नहीं, बीजेपी ने अगले पांच सालों में 5 लाख नौकरियां देने की भी बात कही है. इस घोषणा पत्र को जारी करते हुए बीजेपी के नेताओं ने आने वाले 5 सालो में बिहार का आत्मनिर्भर बनाने का प्रण लिया.

बीजेपी के पांच लाख नौकरियां देने की बात पर विपक्षी पार्टियों ने तंज कस्ते हुए बीजेपी से पूछा है की नितीश कुमार तो कहते है की बिहार में कारखाने नहीं लग सकते क्यूंकि यह समुन्दर के करीब नहीं है. यहाँ बाढ़ एक बहुत बड़ी समस्या है, फिर बीजेपी युवाओं को 5 लाख नौकरियां कहाँ से देगी. विपक्ष ने बीजेपी के घोषणा पत्र को ढकोसला बताया है.

आपको बतादें की कल लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी बिहार1st बिहारी1st का नैरा देते हुए अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था. इससे पहले तेजस्वी यादव भी महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी कर चुके है जिसमें उन्होंने 10 लाख नौकरियां देने की बात कही है.

आइये आपको बताते है बीजेपी के घोषणा पत्र की कुछ खास बातें.

बिहार चुनाव: चिराग के रोड शो में दिखी भारी भीड़, नितीश कुमार को दी खुली चुनौती

बिहार बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज़ हुसैन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

बिहार चुनावों के बीच क्या राहुल गांधी फिर गलत मुद्दा उठा रहे? पढ़ें

बिहार चुनाव में योगी की एंट्री, देखते ही लगे जय श्रीराम के नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *