ममता पर बोले नड्डा- बंगाल की जनता उन्हें वापस जाने का आदेश देने को तैयार, जमीन खिसक चुकी है

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पारा अभी से गर्म होने लगा है। एक तरफ ममता बनर्जी के सामने सत्ता में वापसी की चुनौती है तो दूसरी तरफ बीजेपी इन चुनावों में सरकार बनाने का दावा अभी से कर रही है।

हैदराबाद में बीजेपी की विजय पर बोले गिरिराज सिंह- भाग्यनगर में भगवा सर चढ़ कर बोल रहा…

हैदराबाद नगर निगम चुनावों में 4 से 48 सीटों पर जा पहुंची बीजेपी अपने इस विजय से गदगद है। बीजेपी की तरफ से अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे कई दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनें इन चुनावों में मिली जीत दक्षिण में बीजेपी के लिए न सिर्फ अपना रास्ता बनाने की मजबूत कड़ी बनेगी बल्कि ओवैसी के गढ़ में ओवैसी से आगे निकलने को लेकर भी बीजेपी के नेता गदगद हैं

तेजस्वी सूर्या का ओवैसी पर वार,कहा- हैदराबाद में विकास छोड़ रोहिंग्या मुसलमानों को अनुमति दी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है। सूर्या ने अपने बयान में ओवैसी को रोहिंग्या घुसपैठियों एक हितैषी और विकास विरोधी बताया। हाल के दिनों में बीजेपी के किसी नेता द्वारा ओवैसी पर यह सबसे बड़ा बयान है।

ममता सरकार पर बीजेपी हमलावर, विजयवर्गीय बोले- राष्ट्रपति शासन लगे या…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले हर दल अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गया है। बीजेपी इन चुनावों से बड़ी उम्मीद लगाए बैठी है और उसके नेता लगातार दौरे पर हैं वहीं ममता बनर्जी के लिए रणनीतिकार प्रशांत किशोर मोर्चा संभाले हुए हैं। इन सब के बीच पहले जेपी नड्डा और बाद में अमित शाह भी बंगाल दौरे पर जा चुके हैं।

गुपकर गैंग पर अमित शाह का जोरदार हमला,कहा- कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद कई नेता नजरबंदी के लंबे दौर से गुजरे। घाटी में शांति रही लेकिन अब एक बार फिर घाटी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। महबूबा मुफ्ती के नजरबंदी से रिहा होने के बाद अलगाववादी नेताओं और राजनीतिक दलों की गोलबंदी ने कश्मीर में फिर राजनीतिक घटनाक्रमों को तेजी से बदला है। एक के बाद एक बयान सामने आ रहे जिसमे चीन से मदद लेने से लेकर मुसलमानों को भड़काने जैसे बयान भी शामिल रहे हैं

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पर हुआ हमला, बोले- यह नई बात नही, 50 से ज्यादा हमले झेल चुका

पश्चिम बंगाल के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर कल कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान अध्यक्ष दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार इलाके में थे। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए थे। अब इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है।

यूपी-महाराष्ट्र के विधान परिषद सीटों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए। बीजेपी की तरफ से उत्तरप्रदेश की नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है वहीं महाराष्ट्र के लिए चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है।

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार को नेक्‍स्‍ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का किया दावा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. यह घोषणा पत्र वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन ने पटना में जारी किया. इस अवसर पर सीतारमण के साथ बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे.