हैदराबाद में बीजेपी की विजय पर बोले गिरिराज सिंह- भाग्यनगर में भगवा सर चढ़ कर बोल रहा…

हैदराबाद नगर निगम चुनावों में 4 से 48 सीटों पर जा पहुंची बीजेपी अपने इस विजय से गदगद है। बीजेपी की तरफ से अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे कई दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनें इन चुनावों में मिली जीत दक्षिण में बीजेपी के लिए न सिर्फ अपना रास्ता बनाने की मजबूत कड़ी बनेगी बल्कि ओवैसी के गढ़ में ओवैसी से आगे निकलने को लेकर भी बीजेपी के नेता गदगद हैं।


हैदराबाद चुनावों को लेकर बीजेपी के नेता काफी उत्साहित हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,’ भाग्यनगर में भगवा सर चढ़कर बोल रहा है। 4 से सीधा 48टांग अड़ा दी है हमने और हमारी टांग बहुत मजबूत है।’

इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद चुनाव परिणामों में दलों को मिली कुल सीटों का ब्यौरा भी साझा किया है। आपको बता दें कि इन चुनावों में टीआरएस को 55 सीटें, बीजेपी को 48 सीटें मिली वहीं ओवैसी की एआईएमआईएम को 44 सीटें और कांग्रेस को महज 2 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *