सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों के 4.5 प्रतिशत से भी नीचे हुई

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नए मामलों की तुलना में रोजाना मरीजों के ठीक होने की संख्या अधिक हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोविड-19 से 35,551 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। देश में 40,726 नए मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 5,701 गिरावट दर्ज की गई।

पिछले 6 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में ठीक हुए नए मरीजों की संख्या लगातार अधिक चल रही है।

WhatsApp Image 2020-12-03 at 10.21.39 AM.jpeg

भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.5 प्रतिशत से भी कम हुई

दैनिक मामलों की तुलना में रोजाना अधिक मरीजों के ठीक होने के रुख से भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार कमी को बढ़ावा मिला है। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि भारत के मौजूदा 4,22.943 सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या की केवल 4.44 प्रतिशत ही है।

WhatsApp Image 2020-12-03 at 10.24.33 AM.jpeg

दैनिक नए मामलों की तुलना में नए मरीजों के अधिक संख्या में ठीक होने से आज रिकवरी दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई है। कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 89,73,373 है। ठीक हुए लोगों और सक्रिय मामलों के बीच अन्तर लगातार बढ़ रहा है और यह वर्तमान में 85,50,430 है।

नए ठीक हुए मामलों में 77.64 प्रतिशत योगदान 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का है।

कोविड से 5,924 व्यक्तियों के ठीक होने से केरल में सबसे अधिक संख्या में रिकवरी दर्ज हुई है। दिल्ली में 5,329 दैनिक रिकवरी दर्ज हुई है जबकि महाराष्ट्र में 3,796 नए मरीज ठीक हुए हैं।

WhatsApp Image 2020-12-03 at 10.15.49 AM.jpeg

10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का नए मामलों में 75.5 प्रतिशत योगदान रहा है।

पिछले 24 घंटों में केरल में 6,316 मामलों का पता चला है। दिल्ली में कल 3944 नए मामले जबकि महाराष्ट्र में 3,350 नए मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2020-12-03 at 10.25.21 AM.jpeg

पिछले 24 घंटों में हुए 526 मौत के 79.28 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के हैं।

21.10 प्रतिशत मौत के नए मामले महाराष्ट्र के हैं। राज्य में 111 मौत हुई हैं। दिल्ली में 82 और पश्चिम बंगाल में 51 नई मौत के मामले दर्ज हुए हैं।

WhatsApp Image 2020-12-03 at 10.25.22 AM.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *