भारत के कोविड वक्र ने आज मामूली सुधार दिखाया क्योंकि देश ने 2.58 लाख मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कोविड से 385 लोगों की मौत हुई है।
Tag: #coronarecoverymeter
15 राज्यों में 27 ई-लोक अदालतों का आयोजन, जून से अक्टूबर, 2020 तक 2.51 लाख मामले निपटाए गए
महामारी के कारण कठिनाई की अवधि में न्यायिक सेवा प्राधिकारियों ने नये नॉर्मल को अपनाया और लोक अदालत को वर्चुअल प्लेटफार्म पर आए। जून 2020 से अक्टूबर 2020 तक 15 राज्यों में 27 ई-लोक अदालतें आयोजित की गई, जिनमें 4.83 लाख मामलों की सुनवाई हुई और 1409 करोड़ रुपये के 2.51 लाख मामलों का निष्पादन किया गया।
केंद्र ने कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय दल भेजे
केंद्र सरकार ने कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों की प्रतिनियुक्ति करने का फैसला किया है। इन राज्यों में या तो सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है यानी उन लोगों की संख्या बढ़ रही है जो बीमारी की वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं या जो चिकित्सा निगरानी में घर में अलग-थलग रखे गए हैं, या जहां हर दिन कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
