कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़ें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अपने बेबाक बयान की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अनिल विज ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से साझा करते हुए दी है। आपको बता दें कि अनिल विज कुछ दिनों पहले कोरोना वैक्सीन के फेज थ्री के ट्रायल में एक वॉलंटियर के रूप में शामिल हुए थे।

विज ने अपने एक ट्वीट में लिखा,’ मेरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अम्बाला कैंट के सिविल अस्पताल में एडमिट हूँ। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आये हैं उनसे अनुरोध है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करा लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *