क्या हरियाणा में फिर लगेगा लॉकडाउन जानें क्या बोले गृहमंत्री

भारत के अलग अलग राज्यों में बढ़ते कोरोना संकट के बीच राज्य सरकारें जहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए कड़े नियम अपना रही हैं वहीं नाईट कर्फ्यू का भी सहारा ले रही हैं। हालांकि इन सब के बावजूद कोरोना के मामले कम होते नजर नही आ रहे हैं।

ऐसे में एक बार फिर लोगों के मन मे यह सवाल उठने लगा है कि क्या राज्यवार कोरोना के बढ़ते मामले दोबारा लॉकडाउन लगा कर ही काबू में लाये जा सकेंगे? इस सवाल का जवाब हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिया है।

अनिल विज ने अपने बयान में कहा,’कोरोना को रोकने के दो ही रास्ते बचे हैं-लॉकडाउन और सख़्ती। सख़्ती के लिए निर्देशित करते हुए मैंने सभी पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को वायरलेस मैसेज किया और हिदायत दी कि अपने क्षेत्र में कोरोना के नियमों का पालन करवाएं व नाके लगाकर लोगों के चालान काटें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *