मेवालाल के बाद तेजस्वी के निशाने पर नीतीश के एक और मंत्री, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद नई सरकार का शपथग्रहण समारोह भी हो चुका है। हालांकि अभी भी चुनाव के दौरान शुरू हुई जुबानी जंग रुकने का नाम नही ले रही है। आलम यह है कि नीतीश के मंत्रियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और इन सवालों से ऐसा बवाल उपजा की शपथ लेने के कुछ घंटों के अंदर शिक्षा मंत्री बनाये गए मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा।


अब ऐसा ही आरोप एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष में नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी पर लगाया है। तेजस्वी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी के मुकुट मणि, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है, CBI जाँच कर रही है, सुप्रीम कोर्ट में केस है।लेकिन इनकी निष्कपटता देखिए। कहते है बीवी का भ्रष्टाचार नॉट ए बिग डील!’

इससे पहले अपने एक अन्य पोस्ट में सीएम नीतीश को घेरते हुए तेजस्वी ने लिखा,’नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। ख़बरदार अगर कोई  नैतिकता,सुशासन और लोकलाज की बात करेगा।


बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है।


माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी 19 लाख नौकरी, शिक्षकों के लिए समान काम-समान वेतन, कृषि ऋण माफ़ी, बिजली दर कम करना, पुरानी पेंशन लागू करना,संविदाकर्मी, शिक्षा पर बजट का 22 फ़ीसदी खर्च करने, उद्योग लगाने, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने जैसे जन सरोकारी मुद्दों पर विमर्श क्यों नहीं करते?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *