दिल्ली बनी दरिया, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शुक्रवार देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने दिल्ली को दरिया बना दिया है। हर सड़क, हर गली और हर रोड पर जल भराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।

मानसून सत्र में संसद के बाहर हर रोज़ होगा किसानों का प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा(एसकेएम) ने रविवार को यह ऐलान किया कि 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के दौरान संसद के सामने केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ रोज़़ करीब 200 किसानों का एक समूह प्रदर्शन करेगा।

सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों के 4.5 प्रतिशत से भी नीचे हुई

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नए मामलों की तुलना में रोजाना मरीजों के ठीक होने की संख्या अधिक हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोविड-19 से 35,551 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। देश में 40,726 नए मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 5,701 गिरावट दर्ज की गई।

बाजारों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बचाव संबंधी उपायों पर एसओपी जारी की

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए बचाव और एहतियाती उपायों पर आधारित मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की

प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच के आंकड़े ने एक लाख को पार किया

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या आज 4,54,940 रही है। भारत के कुल पुष्टि वाले मामलों में सक्रिय मामलों का वर्तमान योगदान 4.87% है।

कोरोना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने संभाली कमान, अरविंद केजरीवाल ने की ये मांग

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही हालात संभालने की कमान पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद अपने हाथों में संभाल ली है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – सुधारों की गति कोरोना महामारी के दौरान जारी रही, आगे भी जारी रहेगी, अर्थव्यवस्था बदलाव की कवायद का सामना कर रही है

केन्द्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मौजूदा महामारी के दौर में जब परिस्थितियां विकास के प्रतिकूल हैं, तब भी सुधारों की गति जारी रही है और भविष्य में भी जारी रहेगी। वे भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) सम्मेलन 2020 को सम्बोधित कर रही थीं।

पीआईबी का कोविड-19 पर दैनिक बुलेटिन

भारत के सक्रिय मामले कुल मामलों के 5 प्रतिशत से कम, रिकवरी दर लगातार 93 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है, पिछले 16 दिनों से रोजाना 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं

15 राज्‍यों में 27 ई-लोक अदालतों का आयोजन, जून से अक्‍टूबर, 2020 तक 2.51 लाख मामले निपटाए गए

महामारी के कारण कठिनाई की अवधि में न्‍यायिक सेवा प्राधिकारियों ने नये नॉर्मल को अपनाया और लोक अदालत को वर्चुअल प्‍लेटफार्म पर आए। जून 2020 से अक्‍टूबर 2020 तक 15 राज्‍यों में 27 ई-लोक अदालतें आयोजित की गई, जिनमें 4.83 लाख मामलों की सुनवाई हुई और 1409 करोड़ रुपये के 2.51 लाख मामलों का निष्‍पादन किया गया।

क्या हरियाणा में फिर लगेगा लॉकडाउन जानें क्या बोले गृहमंत्री

भारत के अलग अलग राज्यों में बढ़ते कोरोना संकट के बीच राज्य सरकारें जहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए कड़े नियम अपना रही हैं वहीं नाईट कर्फ्यू का भी सहारा ले रही हैं। हालांकि इन सब के बावजूद कोरोना के मामले कम होते नजर नही आ रहे हैं।

केंद्र ने कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय दल भेजे

केंद्र सरकार ने कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों की प्रतिनियुक्ति करने का फैसला किया है। इन राज्यों में या तो सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है यानी उन लोगों की संख्या बढ़ रही है जो बीमारी की वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं या जो चिकित्सा निगरानी में घर में अलग-थलग रखे गए हैं, या जहां हर दिन कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

भारत ने 13 करोड़ से ज्‍यादा जांच पूरी कर कोविड-19 की जांच के मामले में एक ओर मील का पत्‍थर पार किया

भारत में वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ जंग में एक और मील का पत्‍थर पार कर लिया। प्रतिदिन 10 लाख से ज्‍यादा जांच कराने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप पिछले 24 घंटों में 10,66,022 नमूनों की जांच की गई और इस तरह भारत में कुल मामलों की समग्र जांच संख्‍या बढ़कर 13,06,57,808 हो गई।

एनसीसी कल अपनी 72वीं वर्षगांठ मनाएगी

विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन, राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी), 22 नवंबर, 2020 को अपना 72वां स्थापना दिवस मनाएगा। स्थापना दिवस से पूर्व, राष्ट्र के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदानदेने वाले शहीदों को आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलिअर्पित की गई।

यूपी में कोरोना के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान, जानें कब-कहाँ होगी जांच

उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार अब बड़े पैमाने पर टेस्ट कराने की तैयारी में है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए सभी राज्य सरकारें पूरी सतर्कता बरत रही हैं। इसका एक उदाहरण आज यूपी के नोएडा में तब देखने को मिला जब बड़े पैमाने अपर रैंडम सैम्पल्स लिए गए

दिल्ली में लॉकडाउन नही लगेगा, अस्पताल में बेड बढ़ाने की तैयारी, कल सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पढ़ें

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम बैठक की इसके अलावा राज्य सरकार ने भी अपनी पूरी ताकत कोरोना से लड़ाई में झोंक रखी है। इसके बावजूद दिल्ली में कोरोना का प्रभाव कम होने का नाम नही ले रहा है

कोरोना वैक्सीन का खुद पर ट्रायल कराएंगे हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज, पढ़ें

कोरोना वायरस से त्रस्त दुनियाभर के लिए वैक्सीन एक बड़ी उम्मीद है। डर के साए में जी रहे लोगों के लिए दुनियाभर की कई कंपनियां लगी हुई हैं। इनमे से कई अब अंतिम फेज में हैं और भारत मे भी इनका ट्रायल लगातार जारी है। इसी क्रम में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के ट्राएल के लिए वलंटियर बनने की पेशकश की। वैक्सीन के ट्राएल हरियाणा में 20 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं।

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 30 हजार नये मामले दर्ज किए गए

भारत में लगातार दूसरे दिन प्रतिदिन कोरोना के नये मामले 30,000 के आस-पास दर्ज किए गए हैं और पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,163 मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 10 दिनों में लगातार कोरोना के प्रतिदिन 50,000 से कम मामले देखे गए हैं।

क्या दिल्ली में फिर लगेगा लॉकडाउन? जानें कोरोना की थर्ड पीक पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन लगाने संबधी अटकलों को खारिज करते हुए कहा,’दिल्ली में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुझे नहीं लगता कि अब ये एक प्रभावी कदम होगा, बल्कि सभी लोगों का मास्क पहनना ज्यादा फायदेमंद होगा।’

भारत में पिछले आठ दिनों से कोविड-19 के हर दिन 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं

भारत में लगातार आठ दिनों तक कोविड-19 के 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में, भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविडसे संक्रमित पाए गए। हर दिन सामने आने वाले नये मामले आखिरी बार सात नवंबर को 50,000 से ज्यादा थे।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और बेकाबू होते मामलों ने राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अब इससे निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहे हैं।