दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और बेकाबू होते मामलों ने राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अब इससे निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहे हैं। 
इसी क्रम में आज अमित शाह ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली इन दिनों प्रदूषण और कोरोना की दोहरी मार से बेहाल है। हाल के दिनों में कोरोना के नए संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और प्रतिदिन लगभग 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
बुधवार को यह संख्या 8 हजार से भी ज्यादा थी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की बात करें तो अभी तक 7,519 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *