बिहार चुनाव: चिराग के रोड शो में दिखी भारी भीड़, नितीश कुमार को दी खुली चुनौती

कहते है देर आये मगर दुरुस्त आये. यह कहावत बिहार चुनाव में चिराग पासवान पर बिलकुल सही फिट बैठ रही है. अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के चलते चिराग बिहार चुनाव में प्रचार के लिए नहीं निकल सके थे. वह कल से चुनाव प्रचार के लिए निकले है.

कल देर रात चिराग ने गया में रोड शो किया जिसमें हज़ारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाई. इस रोड शो के बाद चिराग के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है.

इन सबके बीच चिराग नितीश कुमार पर जमकर हमला कर रहे है. चिराग पासवान ने कल देर रात एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने जनता से पूछा की नितीश कुमार के पिछले 5 साल के कार्यकाल में कुछ हुआ है तो उन्हें भी इस बात की जानकारी दें. उन्होंने ट्वीट कर कहा “आदरणीय नीतीश जी के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में क्या हुआ है अगर किसी को पता है तो ज़रूर बताए।जाति आधार या गठबंधन के आधार पर वोट देने से आप सिर्फ़ वर्तमान ही नहीं बल्कि बिहार का भविष्य भी बर्बाद करेंगे। #असम्भवनीतीश.”

 इसी क्रम में चिराग ने नितीश कुमार पर हमला करते हुए आज 2 ट्वीट किये जिसमें नितीश के कार्यकाल में हुए घोटाले की बात की और कहा की जैसे ही उनकी सर्कार आएगी, वह घोटाले की जांच करवाएंगे और दोषियों को जेल भिजवाएंगे.  

चिराग ने ट्वीट कर कहा “विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना ज़रूरी होता है।पिछले 5 साल में आदरणीय @NitishKumar जी के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं।चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जाँच करवाऊंगा और दोषीयो को जेल भेजूँगा।”

अगले ट्वीट में चिराग ने कहा “आप सभी आशीर्वाद से बिहार को फ़र्स्ट बनाने के लिए निकल पड़ा हूँ। कई सारे नए साथी #बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ जुड़ कर युवा बिहार नया बिहार के लिए अपना पसीना बहा रहे है।आप सभी से अपील है की आने वाले 20 दिन सिर्फ़ बिहार में बदलाव के लिए कार्य करें ताकि हम सभी अपने बेहतर कल को सुनिश्चित कर सके।लोजपा प्रत्याशी मेरे प्रत्याशी है आप सभी का एक एक वोट सीधा मुझे मिलेगा।#असम्भवनीतीश.”

चिराग पासवान लगातार बिहार1st, बिहारी1st का नारा दे रहे है. बिहार चुनाव में प्रदेश के विकास का मुद्दा उठा रहे है और नितीश कुमार पर हमला बोल रहे है. इस रोड शो को देखकर लगता है की चिराग पासवान भी चुनावी मूड में आ चुके है.

बिहार बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज़ हुसैन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

बिहार चुनावों के बीच क्या राहुल गांधी फिर गलत मुद्दा उठा रहे? पढ़ें

बिहार चुनाव: पहले चरण से ठीक पहले एक साथ बैठे दिखाई दिए नितीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव

बिहार चुनाव में योगी की एंट्री, देखते ही लगे जय श्रीराम के नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *