आईपीएल सीजन का आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबु दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. यह मैच दोनों के लिए ही करो या मारो जैसा होगा. क्यूंकि जो टीम आज का मैच हारी उस टीम का आईपीएल से निकलना लगभग तय है. दोनों की निचले पायदान की टीमें है.
राजस्थान ने जहां इस सीजन 10 में से 4 मैच जीते है वहीँ हैदराबाद ने 9 में से केवल 3 मैच ही जीते है. राजस्थान 8 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है वहीँ हैदराबाद की टीम 6 अंको के सात सातवे स्थान पर है. इस लिहाज़ से दोनों बराबर की टीमें ही है.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 5 विकेटों से मात दी थी. यह मैच भी दुबई में खेला गया था. उस मैच के हीरो रहे थे राहुल तेवतिया जिन्होंने ताबड़तोड़ 28 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली थी.
हेड-टु-हेड मुकाबले
हैदराबाद और राजस्थान के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए है जिसमें दोनों ही टीमों ने 6-6 मुकाबले अपने नाम किये है.
हैदराबाद के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे पर सारा दारोमदार होगा. दोनों ही ओपनर इस वक़्त कमाल की फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट के वार्नर और बेयरस्टो प्रबल दावेदारों में से एक है.
वहीँ मिडिल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट में टी नटराजन, राशिद खान और संदीप शर्मा और विजय शंकर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. रशीद खान की बोलिंग को पार पाना राजस्थान के बल्लाज़ो के लिए आसान नहीं होगा.
राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा का बल्ला इस सीजन में अभी तक शांत ही रहा है जो टीम के लिए परेशानी का सबब है. राहुल तेवतिया का बल्ला इस सीजन जमकर आग उगल रहा है. राहुल की बल्लेबाज़ी पर सबकी नज़र रहेगी.
वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, राहुल तेवतिया और अंकित राजपूत पर होगा. जोफ्रे आर्चर भी इस सीजन शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है.
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.
इस मैदान पर अब तक कुल 63 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 28 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.
इस सीजन इस मैदान पर अब तक 17 मैच खेले जा चुके है जिसमें 12 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.
राजस्थान की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार (2008) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. वहीँ हैदराबाद की टीम ने 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला है जिसमें से वो 2 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

