टी20I रैंकिंग में भारत का दबदबा- बल्लेबाज़, गेंदबाज़ और ऑलराउंडर—तीनों श्रेणियों में नंबर-1

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नया इतिहास रच दिया है। आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग के अनुसार, भारत तीनों मुख्य श्रेणियों—बल्लेबाज़, गेंदबाज़ और ऑलराउंडर—में नंबर-1 पर काबिज़ है।

आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20I बल्लेबाज़ों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं। उन्होंने ओमान के खिलाफ 38 रनों की पारी खेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 74 रन ठोकते हुए भारत को जीत दिलाई। उनके साथी तिलक वर्मा भी बड़ी छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉप-5 के करीब पहुँच चुके हैं।

गेंदबाज़ों की रैंकिंग में रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना दबदबा और मजबूत किया है। पिछले हफ़्ते नंबर-1 बने वरुण ने इस बार 14 रेटिंग अंक और बढ़ाकर 747 तक पहुँचा दिए हैं।

ऑलराउंडरों में हार्दिक पंड्या का जलवा जारी है। वे लगातार नंबर-1 पर बने हुए हैं और गेंदबाज़ी में भी छह पायदान की छलांग लगाकर 60वें स्थान पर आ गए हैं।

भारत की इस तिहरी सफलता ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि तीनों श्रेणियों में एक साथ नंबर-1 पर काबिज़ होना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *