‘रात 8 बजे तक घर लौटो’ बोलने वाली ममता ने दी महिला टीम को बधाई, BJP ने किया ममता पर वार

भारत की महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बधाई दी, लेकिन भाजपा ने उनके हालिया बयान को लेकर उन पर करारा तंज कसा।

हर्मनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद ममता बनर्जी ने X पर लिखा, “पूरे देश को ‘वुमन इन ब्लू’ पर गर्व है। उनकी जुझारू भावना और प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।”

इस पर भाजपा बंगाल ने तंज कसते हुए लिखा, “ओह माय गॉड! वे तो रात 12 बजे तक खेल रही थीं! लेकिन आपने तो कहा था महिलाएं रात 8 बजे तक घर लौट जाएं।”

दरअसल, पिछले महीने दुर्गापुर में एक MBBS छात्रा से गैंगरेप के बाद ममता बनर्जी ने सवाल उठाया था कि छात्रा “रात 12:30 बजे बाहर क्यों थी।” इस बयान को लेकर उन पर “पीड़िता को दोष देने” का आरोप लगा था।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “जो मुख्यमंत्री बेटियों को रात में बाहर न निकलने की सलाह देती हैं, उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *