ओवैसी को सभ्य इंसान समझने की भूल करते हुए उमा भारती ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी दलों में तैयारियां तेज होने के साथ रणनीति बनने लगी है और सीटों को लेकर स्थानीय स्तर पर भी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

इस बीच भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर एतराज जताते हुए उनसे कहा है कि “संभल कर रहें, यह यूपी है। यहां तहजीब से बातचीत होती है।

यहां यह सब नहीं चलेगा।” दरअसल असदुद्दीन ओवैसी का बयान यह था कि वह यूपी में लैला बन चुके हैं और यूपी सीएम उन्हें मजनूं की तरह याद करते हैं। उनके इस बयान पर उमा भारती ने कहा कि वह ओवैसी को पहले बहुत सभ्य व्यक्ति समझती थी।

उन्होंने कहा कि “मुझको नहीं पता कि कौन लैला है और कौन मजनूं, लेकिन मुझे यूपी का एंटी मजनूं स्क्वायड याद है।” पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं उमा भारती ने हैदराबाद से सांसद एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर रहने की सलाह दी है।

औवैसी को बेहद ही ‘इनडीसेंट’ बताते हुए भारती ने सलाह दी कि लोगों के बीच विवाद कराने के बाद रोटी सेंकने का ओवैसी का फंडा उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगा। करारा हमला बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि ओवैसी को विवादित बयानों पर क्षणिक लाभ भले ही हो, लेकिन उनका तिकड़म अधिक देर तक नहीं चलेगा।

जहां तक उत्तर प्रदेश की बात है तो यहां पर तो यह बिल्कुल सफल नहीं होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम के भी सौ सीटों पर चुनाव लड़ने पर भारती ने कहा कि “मुझको तो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के एंटी मजनू स्क्वायड पर उनकी जुबान लड़खड़ाने के प्रकरण अभी याद हैं।”

उन्होंने कहा कि “चुनाव नेता और उसके काम के आधार पर लड़े जाते हैं, बयानबाजी के आधार पर नहीं। उत्तर प्रदेश में तो औवैसी जैसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं, यह आधारहीन लोग हैं।”

योगी को आदित्य बताते हुए उनके सूर्य की तरह चमकने की कामना के साथ उमा भारती ने यकीन दिलाया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास होगा और अपराधी जेल में रहेंगे।

Read More

  1. बिहार विधानसभा के सदन में तेजस्वी ने उठाया विधायकों की पिटाई का मामला
  2. बसपा विधायक सतीश मिश्रा ने भाषण में की ब्राह्मण और दलित वोटों को साधने की कोशिश
  3. भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज किए गए निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *