बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी एआईएमआईएम में हुईं शामिल

पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से एआईएमआईएम की तरफ़ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जाजमऊ के खुशबू मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यह ऐलान कर बताया।

ओवैसी ने फिर दोहराया पुराना राग- अयोध्या को बताया फैजाबाद

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे का ऐलान क‍िया है, ज‍िसकी शुरुआत वह अयोध्या जिले से करेंगे। प्रदेश में आने से पहले गुरुवार को एआईएमआईएम ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें अयोध्या को फैजाबाद बताया गया है।

अब उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी 22 सीटों पर लड़ेगी एआईएमआईएम

एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उत्तराखंड चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब राज्‍य में सियासत तेज हो गई है।

ओवैसी को सभ्य इंसान समझने की भूल करते हुए उमा भारती ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी दलों में तैयारियां तेज होने के साथ रणनीति बनने लगी है और सीटों को लेकर स्थानीय स्तर पर भी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

ओवैसी द्वारा गाजी की मजार पर चादरपोशी को भाजपा ने बताया राष्ट्रद्रोह

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बहराइच पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 2022 का चुनाव पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है।

अब भाजपा सांसद रवि किशन ने दी असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चुनौती

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत बनी हुई है। ऐसे में पहले ही असदुद्दीन ओवैसी योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे चुके हैं। इसी को लेकर अब गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है जिसमें ओवैसी को महाराज जी यानी योगी आदित्यनाथ को छू कर दिखाने की चुनौती दे रहे हैं।

आदित्यनाथ के लव जिहाद पर कानून बनाने की बात पर ओवैसी का पलटवार, BJP-RSS मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाती है

एक और जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की है वहीँ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP-RSS पर देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है.

बाबरी विध्वंस केस में 28 साल बाद आया फैसला, 32 आरोपी रिहा, जाने किसने क्या कहा

बाबरी विध्वंस मामले में 28 साल बाद सीबीआई की विशेष कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया दिया है। सीबीआई अदालत ने अपने फैसले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। जज एसके यादव ने अपने फैसले की शुरुआत में कहा कि यह पूर्व नियोजित घटनाक्रम नहीं था। यानी आरोपियों ने पहले से इसकी साजिश नहीं रची। यह सब अचानक हुआ था।

इस दिन हो सकता है बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, कोरोना काल मे चुनाव कराने वाला पहला राज्य होगा

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सत्तापक्ष की जिद्द और विपक्ष की चुनाव न कराने की मांग के बीच अगले एक दो दिनों में चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। कोरोना संकट के बीच बिहार ऐसा पहला राज्य होगा जहां चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग 13 सितम्बर को तारीखों का ऐलान कर सकता है। यह अनुमान इसलिए लगाए जा रहे क्योंकि वर्तमान विधानसभा के चुनावी तारीखों का ऐलान भी 9 सितम्बर को हुआ था।

आतंकवाद पर चुप रहने और शहीदों का धर्म पूछने वाले ओवैसी को सेना ने दिया करारा जवाब

सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट देवराज अनबु ने आगे आकर जवाब देते हुए कहा कि सेना अपने शहीदों के नाम को धर्म से नही जोड़ती। इस मसले पर सवाल उठाने वाले वह लोग हैं जिन्हें सेना के काम करने के तरीके के बारे में पता ही नही है। उनका यह बयान अप्रत्यक्ष तौर पर ओवैसी के लिए था। हालांकि उन्होंने नाम नही लिया।