किसान आंदोलन पर उत्तर प्रदेश भाजपा ने कार्टून रूपी ट्वीट कर किया पलटवार

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे किसानों ने संसद को घेरने की यात्रा के साथ ही लखनऊ को घेरने का ऐलान कर दिया था।

भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ में आंदोलन करने की धमकी दी तो इस पर उत्तर प्रदेश भाजपा ने कार्टून के जरिए टिकैत को चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश भाजपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कार्टून शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, “ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में…।”

इस कार्टून में एक किसान की छवि है जिसे राकेश टिकैत के रूप में देखा जा रहा है (जिसके कंधे पर किसान आंदोलन का भार है) उनसे एक दूसरा शख्स जिसे ‘बाहुबली’ बताया गया है, कहता है- “सुना लखनऊ जा रहे तुम.. किमें पंगा न लिए भाई.. योगी बैठ्या है बक्कल तार दिया करे और पोस्टर भी लगवा दिया करे।”

बता दें, किसान नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ को भी दिल्ली बनाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बात नहीं बनने पर दिल्ली की तरह ही देश के किसानों द्वारा लखनऊ की सीमाओं को सील करने को कहा थी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के आठ महीने पूरे हो गए, लेकिन न तो किसान विरोधी कानून को रद्द किया गया और न ही एमएसपी के कानूनी गारंटी को लागू किया गया। ऐसे में मोर्चा मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नाम से आंदोलन शुरू करने का निर्णय कर सकता है।

Read More

  1. बिहार विधानसभा के सदन में तेजस्वी ने उठाया विधायकों की पिटाई का मामला
  2. बसपा विधायक सतीश मिश्रा ने भाषण में की ब्राह्मण और दलित वोटों को साधने की कोशिश
  3. भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज किए गए निलंबित
  4. ओवैसी को सभ्य इंसान समझने की भूल करते हुए उमा भारती ने साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *