बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 56 वां जमदिन है। इस अवसर पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से अमित शाह को जमदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,’पीएम मोदी ने लिखा कि देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं. बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है।’
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा,’जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमित शाह के जमदिन पर लिखा,’देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,’राष्ट्रभक्ति, समर्पण, कर्मठता, संगठन कौशल में निपुण व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत माननीय श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अमित शाह को जमदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा,’अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें।CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है।
उन्होंने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा,’आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।’
आपको बता दें कि अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री रहे। इसके बाद केंद्र में आए और बीजेपी के अध्यक्ष रहते न सिर्फ बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा दिलाया बल्कि 2014 और 2019 में अभूतपूर्व जीत कर केंद्र की सत्ता तक पहुंचाया। उनकी छवि एक सख्त प्रशासक की है। हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह लंबे वक्त तक अस्पताल में भी रहे थे।
