वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्‍यवस्‍था में खर्च प्रोत्‍साहन के लिए सीपीएसई के कैपेक्‍स पर पांचवीं समीक्षा बैठक की

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज विद्युत, खान मंत्रालय तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिवों से चालू वित्त वर्ष में सीपीएसई के (कैपेक्‍स) पूंजी व्‍यय की समीक्षा वीडियो कॉन्‍फ्रेंस बैठक में की। कोविड-19 महामारी की पृष्‍ठभूमि में आर्थिक विकास की गति तेज करने के लिए वित्त मंत्री विभिन्‍न हितधारकों के साथ बैठकें कर रही हैं। इस श्रृंखला में यह पांचवीं बैठक थी।

बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन के चुनावी ऐलान पर गरमाया चुनावी माहौल

निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर बिहार में चुनावी माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है. विपक्षी पार्टियों ने इस ऐलान की जमकर आपत्ति ज़ाहिर की है और चुनाव आयोग को इस बयान की शिकायत तक करने की बात कह डाली है.

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार को नेक्‍स्‍ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का किया दावा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया. यह घोषणा पत्र वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन ने पटना में जारी किया. इस अवसर पर सीतारमण के साथ बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे.

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन ने सीपीएसई की चौथी समीक्षा बैठक ली

केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कोयला मंत्रालय के सचिवों के साथ-साथ इन मंत्रालयों के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के 14 उद्यमों (सीपीएसई) के सीएमडी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर इस वित्‍तीय वर्ष के पूंजीगत व्‍यय का जायजा लिया।

केंद्र कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही आयी दिवाली, अर्थव्यवस्था सुधरने के लिए सरकार ने उठाये यह कदम

केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए आज कुछ ज़रूरी फैसले लिए है. इन फैसलों से केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही दिवाली आ गई है. इसके लिए सरकार ने कैश वाउचर्स, फेस्टिवल एडवांस, बिना ब्याज के क़र्ज़ जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाये है.