बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन के चुनावी ऐलान पर गरमाया चुनावी माहौल

निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर बिहार में चुनावी माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है.  विपक्षी पार्टियों ने इस ऐलान की जमकर आपत्ति ज़ाहिर की है और चुनाव आयोग को इस बयान की शिकायत तक करने की बात कह डाली है.

आपको बतादें की आज निर्मला सीतारमण ने पटना में बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान बताया की भारत में कोरोना की 3 वैक्सीन अपने फाइनल ट्रायल में है. अगर साइंटिस्ट्स ने उन्हें पास कर दिया तो वह जल्द ही मार्किट में उपलब्ध होंगी. उन्होंने ऐलान किया की अगर NDA की सरकार फिर से बिहार में आएगी तो उनकी सरकार सभी बिहार वासियों को कोरोना संक्रमण की दवाई मुफ्त में प्रदान करेगी.

इस ऐलान के ऊपर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा है “भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख़ देखें।”

इससे पहले कांग्रेस के ही नेता शशि थरूर निर्मला सीतारमण के बयान पर सोशल मीडिया में टिपण्णी करते हुए लिखा था “तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे वैक्सीन ….  ये कैसा स्वार्थीपन है. क्या चुनाव आयोग इस बेशर्म सरकार को कुछ कहेगा?”

वहीँ कांग्रेस के प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में हाल ही में अवगत करवाया था की अभी कोरोना की वैक्सीन आने में 1 साल लगेगा और निर्मला सीतारमण कोरोना की वैक्सीन के नाम पर बिहार के लोगों से झूठ बोल रही है.

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर लालू और मोदी को धोखा देने का लगाया आरोप

बिहार चुनावों के बीच ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #का_किये_हो_मोदी_जी

बिहार चुनाव: बिहार में बीजेपी के पास नहीं कोई चेहरा, इसलिए निर्मला सीतारमण ने किया घोषणा पत्र जारी- तेजस्वी यादव

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी, कोरोना काल मे भी लगी मतदाताओं की कतार, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *