Breaking News: अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुआ मिर्ज़ापुर-2, क्या फिर होगा ‘भौकाल टाइट’

मिर्ज़ापुर 2 का वेट कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है. समय से पहले ही आज मिर्ज़ापुर 2 अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो गया है. इसे कल यानी 23 अक्टूबर को रिलीज़ होना था. मिर्ज़ापुर के फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

दूसरे सीजन में कुल 10 एपिसोड है और इसका वाच टाइम 535 मिनट का है. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार इसकी मार्केटिंग की जा रही थी. इसकी छोटी-छोटी वीडियो के टीज़र बनाकर दर्शकों को दिखाए जा रहे थे.

आपको बतादें की इसका पहला सीजन 2018 में आया था और उसने भारत में वेब सीरीज के अबतक के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए थे. मिर्ज़ापुर का क्रेज इसी बात से लगाया जा सकता है की अब तक 26 लाख से ज्यादा लोग मिर्ज़ापुर 2 के ट्रेलर को देख चुके है.

देखना यह है की क्या इस बार भी मिर्ज़ापुर-2 पहले सीजन सीजन की तरह भौकाल टाइट कर पायेगा. क्या कालीन भईया की विरासत को मुन्ना भैया संभाल पाते है. क्या गुड्डू अपना बदला ले पायेगा और क्या शरद अपने बाप की मौत का बदला लेने के साथ बन पायेगा ‘मिर्ज़ापुर का किंग’. ऐसे बहुत सारे सवाल है जिसका जवाब आपको मिलेगा मिर्ज़ापुर के सीजन 2 में।

अक्टूबर महीने में रिलीज़ होने जा रही है ये 5 वेब सीरीज, एक का तो करोड़ों दर्शक को कब से है इंतज़ार, आप भी देखें ट्रेलर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *