बिहार चुनावों के बीच उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. यह जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. उन्हें फिलहाल पटना के AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा ‘मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. पिछले 2 दिनों से हलके बुखार की शिकायत थी. सभी पैरामीटर पूरी तरह से सामान्य हैं। बेहतर मॉनिटरिंग के लिए पटना AIIMS में भर्ती हो गया हूँ. जल्दी ही चुनाव प्रचार पर लौटूंगा.’
इससे पहले आज सुबह बीजेपी के नेता शहनवाज हुसैन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था ’मैं कुछ कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आया था। उसके बाद मैंने अपना भी कोविड-19 टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है, कृपया वो सरकार के कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें।’
बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार को नेक्स्ट जेनरेशन आइटी हब बनाने का किया दावा
बिहार चुनाव: चिराग के रोड शो में दिखी भारी भीड़, नितीश कुमार को दी खुली चुनौती
बिहार बीजेपी के स्टार प्रचारक शाहनवाज़ हुसैन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती
बिहार चुनावों के बीच क्या राहुल गांधी फिर गलत मुद्दा उठा रहे? पढ़ें
