मुंगेर के नए एसपी बने मानवजीत सिंह ढिल्लो, रचना पाटिल होंगी डीएम

मुंगेर में आज दिन में हुए उपद्रव और आगजनी की घटना के बाद अब जिले में नए एसपी और डीएम को कमान सौंपी गई है। जिले के नए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो होंगे जबकि रचना पाटिल को जिले का डीएम नियुक्त किया गया है। इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले आज उपद्रव के बाद जिले की एसपी और डीएम को हटा दिया गया था

बिहार चुनाव: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हुए कोरोना पॉजिटिव, पटना AIIMS में भर्ती

बिहार चुनावों के बीच उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. यह जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. उन्हें फिलहाल पटना के AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.