कोरोना महामारी के दौर में लगभग आठ महीने से बंद धार्मिक स्थल एक बार फिर खोलने के आदेश महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने जारी कर दिए हैं। इन आदेशों को जारी करते हुए इससे संबंधित दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। एसओपी के मुताबिक कोरोना के प्रसार को रोकने और इससे बचाव के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा
Tag: #BihraCoronaUpdates
बिहार- कोरोना जांच के मामले में टॉप 5 में आया बिहार, रिकवरी रेट 85.94, 1 लाख हुए ठीक…
कोरोना संक्रमण से लड़ाई के मामले में अब बिहार की स्थिति अन्य राज्यों से ज्यादा बेहतर नजर आने लगी है। शुरुआती दौर में जांच और लापरवाही के लिए आलोचना का शिकार रहे बिहार ने अब अपनी स्थिति तेजी से सुधारी है। इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन जांच के मामले में बिहार भारत के कई राज्यों से आगे है। रिकवरी रेट भी अब लगभग 86 फीसदी के आसपास पहुंच चुकी है।
