सलमान खान के लिए फिर आई मुसीबत, चंडीगढ़ पुलिस ने किया तलब

अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा, समेत छह और लोगों को चंडीगढ़ पुलिस ने तलब किया है। उनके ऊपर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के एक लोकल बिजनेसमैन ने यह धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है जिसे लेकर 13 जुलाई को सभी को पेश होने को कहा गया है।

बिजनेसमैन अरुण गुप्ता के बताए अनुसार उसने 2018 में ‘बीइंग हुमन जूलरी’ के नाम से एक दुकान खोली थी जिस पर करीब 2-3 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। सलमान खान द्वारा, दुकान में सामान पहुंचाने और दुकान के प्रमोशन का वादा किया गया था, जो कि नहीं हुआ।

अरुण गुप्ता ने कहा कि उसने लगातार ब्रांड और उसके अधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। यहां तक कि जिस ऑफिस में से दुकान के लिए सामान लेना था वह ऑफिस भी फरवरी 2020 में बंद किया जा चुका है।

आरोप लगाते हुए उसने आगे कहा कि दुकान की ओपनिंग में सलमान खान के आने का वादा किया गया था लेकिन उनकी जगह उद्घाटन के लिए उनके जीजा आयुष शर्मा गए थे।

अन्य लोग में, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के सीईओ और स्टाइल कोसेंट के अधिकारी हैं,जिन्हें तलब किया गया है। अरुण गुप्ता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Read More

  1. डीआरडीओ और एआईसीटीई ने रक्षा प्रौद्योगिकी में नियमित मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कार्यक्रम शुरू किया
  2. अजय भट्ट ने रक्षा राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला
  3. ओवैसी द्वारा गाजी की मजार पर चादरपोशी को भाजपा ने बताया राष्ट्रद्रोह
  4. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) के रूप में कार्यभार संभाला
  5. प्रधानमंत्री ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोईज़ की हत्या पर शोक व्यक्त किया
  6. 12 जुलाई से फिर लगेगा जनता का दरबार, मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्याएं