नए महीने की शुरुआत ओटीटी प्लेटफार्म पर कई तरह की फिल्में और शोज़ साथ लाते हैं। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, डिजनी प्लस हॉटस्टार, जी़5 पर ऐसे कई मनोरंजक चीजें दिखने वाली है जिनसे आप खुद को जुदा नहीं रख पाएंगे।
प्लेटफॉर्म्स यह भी ख्याल रखते हैं कि हर तरह के दर्शकों को उनके मनपसंदीदा फिल्में देखने को मिले। शुरुआत नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को आई फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ से करते हैं जिसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी, और हर्षवर्धन राने मुख्य भूमिका में है। ताहिरा कश्यप द्वारा निर्देशित ‘फील्स लाइक इश्क’ 6 ड्रामों को जोड़कर एक फिल्म है जो कि प्लेटफार्म पर 23 जुलाई को आने वाली है।
साथ ही 9 जुलाई को मशहूर शो ‘एटिपिकल’ का आखिरी सीज़न भी आने वाला है।
स्कूल ड्रामा और कॉमेडी शो ‘नेवर हैव आई एवर’ का दूसरा सीज़न भी 15 जुलाई को देखने को मिलेगा। इस शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।
वही अमेज़न प्राइम के बारे में बता दें कि इस प्लेटफार्म पर फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफ़ान’ आ रही है जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी।
10 जुलाई को ‘टॉम एंड जेरी’ फ़िल्म दिखाई जाएगी जो की लाइव एनीमेशन है। इसमें लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर टॉम एंड जेरी लाइव किरदारों के बीच धमाचौकड़ी करते दिखेंगे। यह फ़िल्म फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।
डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर ‘ब्लैक विडो’ 9 जुलाई को आ रही है जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इसके साथ ही जिम्मी शेरगिल और आशा नेगी कि फिल्म ‘काॅलर बॉम्ब’ भी 9 जुलाई को देखने को मिलेगी।
ज़ी5 पर 9 जुलाई को ‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ सीरीज़ का प्रीमियर होगा, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित, अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले की कहानी है। इसमें अक्षय खन्ना, गौतम रोडे और विवेक दहिया लीड रोल में हैं। इसके जरिए अक्षय ओटीटी डेब्यू करेंगे।
Read More
- डीआरडीओ और एआईसीटीई ने रक्षा प्रौद्योगिकी में नियमित मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी कार्यक्रम शुरू किया
- अजय भट्ट ने रक्षा राज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला
- ओवैसी द्वारा गाजी की मजार पर चादरपोशी को भाजपा ने बताया राष्ट्रद्रोह
- केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) के रूप में कार्यभार संभाला
- प्रधानमंत्री ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोईज़ की हत्या पर शोक व्यक्त किया
- 12 जुलाई से फिर लगेगा जनता का दरबार, मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्याएं
- सलमान खान के लिए फिर आई मुसीबत, चंडीगढ़ पुलिस ने किया तलब

2 thoughts on “ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए होगा पूरा मनोरंजन, ये शोज़ और फिल्में देखने को मिलेंगे”