सितंबर महीने में लॉन्च होने को तैयार हैं यह फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

सितंबर महीने में कई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें से कुछ सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी और कुछ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिजनी प्लस हॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं।
थलाइवी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म जयललिता के राजनीतिक जीवन और उससे पहले की कहानी पर आधारित है।
हेलमेट
ज़ी5 पर हेलमेट रिलीज होगी। यह रोमांटिक सोशल कॉमेडी फिल्म है। अपारशक्ति खुराना और प्रनूतन बहल स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित यह सीरीज कॉन्डम को लेकर सामाजिक झिझक पर चोट करती है।
26/11 मुंबई डायरीज
9 सितम्बर को अमेजन प्राइम पर मुंबई डायरीज 26/11 आ रही है जो 26-11 मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि पर बनी एक मेडिकल ड्रामा है। फिल्म में हमले के बाद सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी के हालात को दिखाया जाएगा। इसमें मोहित रैना, कोंकणा सेन शर्मा, श्रेया धन्वंतरि मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
भूत पुलिस
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम स्टारर भूत पुलिस 17 सितम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि यह फिल्म सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी पर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।
कोटा फैक्ट्री सीजन 2
कोटा फैक्ट्री के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह दूसरा सीजन 24 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। सीरीज कोटा में आईआईटी की तैयारी करने के लिए कोचिंग करने वाले छात्रों की कहानी दिखाती है।
मनी हाइस्ट सीजन 5
मनी हाइस्ट का पांचवा सीजन 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। इस सीजन में प्रोफेसर अब गैंग के साथ नहीं दिखाई देंगे। अब गैंग बैंक की डकैती के लिए अपने तरीके से काम करेगा। इसे लेकर फैंस में काफ़ी एक्साइटमेंट है।
ब्लैक विडो
मार्वल की फिल्म ब्लैक विडो भी 3 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह फिल्म भी पहले थिएटर में रिलीज होने वाली थी। फिल्म में स्कॉर्लेट जोहानसन लीड रोल में हैं। इसमें नताशा की एवेंजर्स बनने से पहले की कहानी बताई जाएगी।
लुसिफर सीजन 6
लुसिफर मॉर्निंगस्टार एक शैतान की कहानी है जो नरक छोड़कर लॉस एंजेलिस आता है और यहां अपना क्लब चलाने लगता है। यहां उसे डिटेक्टिल क्लोई से प्यार हो जाता है। सीरीज के पहले सीजन को बहुत ही सामान्य रेटिंग मिली थी लेकिन चौथे सीजन की कमान नेटफ्लिक्स द्वारा संभालने के बाद पांचवे सीजन को काफी पसंद किया गया। अब इसका छठा सीजन 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है।

देखें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन से शो और फिल्में मचा रही हैं धूम

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफार्म पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बेहतरीन फ़िल्में और सीरीज रिलीज हुई है जिससे दर्शकों का पूरा हफ्ता मनोरंजक होने वाला है।

इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के सवाल पर अजय देवगन ने कुछ इस प्रकार दिया जवाब

हाल ही में अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए होगा पूरा मनोरंजन, ये शोज़ और फिल्में देखने को मिलेंगे

नए महीने की शुरुआत ओटीटी प्लेटफार्म पर कई तरह की फिल्में और शोज़ साथ लाते हैं। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, डिजनी प्लस हॉटस्टार, जी़5 पर ऐसे कई मनोरंजक चीजें दिखने वाली है जिनसे आप खुद को जुदा नहीं रख पाएंगे।

Netflix के अ सुटेबल ब्वॉय पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा बोले इसमें कुछ सुटेबल नही, करेंगे कानूनी कार्रवाई, पढ़े

नेटफ्लिक्स के नए शो अ सुटेबल ब्वॉय पर शुरू हुआ बवाल थमता नजर नही आ रहा है। मंदिर में फिल्माए गए किस सीन को लेकर मचा बवाल थमता नजर नही आ रहा है।

‘गुंजन सक्सेना’ पर मचा बवाल, फिलहाल नही लगेगी रोक

समाज में लड़का और लड़की को लेकर रूढ़ीवादी विचार सदियों से चले आ रहे हैं… यह विचार महिलाओं के जीवन में किसी पहाड़ से कम नहीं हैं… कई ऐसे काम हैं, जिनमें पहले ही मान लिया जाता है कि यह काम केवल लड़के ही कर सकते हैं… जब उसी काम को लड़कियां करने की कोशिश करती हैं तो, उनके पंख कतरने की भी तमाम कोश‍िशें होती हैं… महिलाओं के लिए यह कोई नई बात नहीं है कि वे चाहें कितनी भी काबिल क्यों ना हों, उन्‍हें सेक्सिज्म का सामना करना पड़ता है…