Netflix के अ सुटेबल ब्वॉय पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा बोले इसमें कुछ सुटेबल नही, करेंगे कानूनी कार्रवाई, पढ़े

नेटफ्लिक्स के नए शो अ सुटेबल ब्वॉय पर शुरू हुआ बवाल थमता नजर नही आ रहा है। मंदिर में फिल्माए गए किस सीन को लेकर मचा बवाल थमता नजर नही आ रहा है। पहले ट्विटर पर लोगों ने जहां इसको बैन करने की मांग की थी वहीं अब सरकारों ने भी इसपर विचार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने बड़ा बयान दिया है।


‘अ सुटेबल ब्वॉय’ में मंदिर परिसर में फिल्माए गए एक चुंबन के दृश्य पर म.प्र. के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा,’उसमें कुछ भी ‘सुटेबल’ नहीं लगा मुझे। हमारे मंदिर के अंदर कोई भी चुंबन का दृश्य फिल्माया जाए और पीछे से रामधुन बजाई जाए मैं इसको अच्छा नहीं मानता, इसके लिए अन्य स्थान भी हैं

उन्होंने इस बाबत आगे बोलते हुए कहा,’मैंने विधि विभाग और गृह विभाग की आज बैठक बुलाई है और इस पर हम कानूनी रूप से क्या कर सकते हैं, विचार करेंगे। D.P.O भोपाल और रीवा परस्पर आज ही बात करने वाले हैं और उसके बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *