केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए आज कुछ ज़रूरी फैसले लिए है. इन फैसलों से केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही दिवाली आ गई है. इसके लिए सरकार ने कैश वाउचर्स, फेस्टिवल एडवांस, बिना ब्याज के क़र्ज़ जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाये है.
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इन फैसलों का ऐलान किया. निर्मला सीतारमण ने कहा की सरकार के इन फैसलों से मार्किट में पैसा आएगा और अर्थव्यस्था में तेज़ी आएगी.
इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरे खिल गए है. सरकार का अनुमान है की इस फैसले से 31 मार्च 2021 तक करीब 73 हजार करोड़ रुपये बाज़ार में आएँगे.
जानिए क्या है एलटीसी की कैश वाउचर्स स्कीम


केंद्र सरकार राज्य सरकारों को 50 साल तक ब्याजमुक्त लोन देगी. इसके लिए सरकार ने 12000 करोड़ रूपए आवंटित किये है. यह राज्यों की ज़रूरतों के हिसाब से उन्हें दिए जाएंगे.
इस फैसले में नार्थ ईस्ट राज्यों का ख़ास ध्यान रखा गया है. उन्हें इस रकम में से 1,600 करोड़ रूपए दिए जाएंगे.
लॉकडाउन खत्म होने के बाद सुधर रही अर्थव्यवस्था की हालत, पढ़ें
जिस राज्य की आबादी और अर्थव्यवस्था में छाया है बिहार, वहाँ क्यों हो रहा अत्याचार ?
