आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है. कल हुए डबल हैडर में जहां मुंबई ने दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम की वहीँ राजस्थान ने करीबी मुकाबले में हैदराबाद को हराया.
मुंबई की टीम दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीँ दिल्ली की टीम खिसक कर दूसरे पायदान पर आ गई है. तीसरे पायदान पर कोलकाता की टीम और चौथे पर बैंगलोर की टीम है.

आज कोलकाता और बैंगलोर की टीम के बीच मुकाबला होगा. पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमों के 8-8 पॉइंट्स है. इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैदराबाद की टीम है. राजस्थान कल हैदराबाद से करीबी मुकाबले जीतकर इस लिस्ट में सातवें से छठे पायदान पर आ गई है.
इस सीजन अपने खराब खेल के कारण आलोचनाओं का शिकार झेल रही चेन्नई की टीम सातवें पायदान पर है. वहीँ सात में से 6 मैच गवांकर पंजाब की टीम सबसे निचले पायदान पर है.
अब बात करें ऑरेंज कैप की तो इसमें पंजाब का बोलबाला है. पंजाब के कप्तान केएल राहुल 387 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब के ही मयंक अग्रवाल है. उनके खाते में 337 रन है. इन दोनों बल्लेबाज़ों की शानदार परफॉरमेंस के बावजूद पंजाब सबसे निचले पायदान पर है.

इस लिस्ट में 307 रनों के साथ तीसरे स्थान पर आते है CSK के फाफ डु प्लेसिस. चौथे नंबर पर 275 रनों के साथ हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर है वहीँ पांचवे पायदान पर 257 रनो के साथ हैदराबाद के ही जॉनी बैरस्टो आते है.
पर्पल कैप की बात की जाए तो टॉप पांच में से दो गेंदबाज़ मुंबई के है. इस लिहाज़ से कह सकते यही की गेंदबाज़ी में मुंबई के बोलर्स का दबदबा है. इस लिस्ट में 17 विकटों के साथ दिल्ली के रबाडा पहले नंबर पर है. इस साल दिल्ली के शानदार परफॉरमेंस के पीछे रबाडा की गेंदबाज़ी का बड़ा हाथ है.

दूसरे पायदान पर मुंबई के तेज़ गेंदबाज़ बूम-बूम’ बुमराह है. इस सीजन बुमराह ने 11 विकटें चटकी है. नंबर तीन पर 11 विकटों के साथ मुंबई के ही बोल्ट है.
कल के मैच में राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट चटक कर हैदराबाद के रशीद खान इस लिस्ट में सातवें से चौथे स्थान पर पहुँच गए है. इससे पंजाब के मोहम्मद शमी चौथे पायदान से खिसककर पांचवे पायदान पर पहुँच गए है.
