IPL 2020: RCB vs KKR: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी कोलकाता, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है. कल हुए डबल हैडर में जहां मुंबई ने दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम की वहीँ राजस्थान ने करीबी मुकाबले में हैदराबाद को हराया.   

इस सीजन के 28वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कड़ी टक्कर होगी. यह मैच शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें ऊपरी पायदान की टीमें है.

कोलकाता जहां पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर यही वहीँ बैंगलोर चौथे पायदान पर है.  इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों टीम एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. कोलकाता इस मैच को जीतकर इस सीजन जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. 

हेड-टु-हेड मुकाबले

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए है जिसमें से कोलकाता ने 15 और पंबैंगलोर ने 8 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो यहां भी कोलकाता ही बैंगलोर पर भारी पड़ती नज़र आ रही है. 

बैंगलोर के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बैंगलोर की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो  कप्तान विराट कोहली और जोश फिलिप पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. कोहली फिर से अपनी फॉर्म में लौट आये है और अपने चिर-परिचित अंदाज़ में खेल रहे है जो टीम के लिए अच्छी बात है. 

मिडिल आर्डर में एरोन फिंच और एबी डी विलियर्स मजबूती के साथ टीम को सँभालने के लिए खड़े होंगे. डी विलियर्स के बल्ले से इस सीजन अच्छे रन निकल रहे है. एडम जाम्पा, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल पर गेंदबाज़ी का दारोमदार होगा. युजवेंद्र चहल इस सीजन शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है. 

कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल, कप्तान दिनेश कार्तिक  और इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे. 

दिनेश कार्तिक पिछले मैच की फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. पिछले मैच में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत कोलकाता मैच जीतने में कामियाब रही थी. वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और नगरकोटी पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. 

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शारजाह में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार यही. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी मगर इस सीजन तेज़ गेंदबाज़ शानदार खेल दिखा रहे है. 

इस मैदान पर अब तक कुल 13 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 4 मैच ही जीत पाई है. इस लिहाज़ से जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी. 

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 149 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 131 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उसे देखकर तो यह स्कोर काफी काम जान पड़ता है. 

कोलकाता की टीम ने दो बार आईपीएल का फाइनल खेला है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है रॉयल चैलेंजर्स की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पायी है. 

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

French Open: लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने खिताब जीत फिर कायम की अपनी बादशाहत, 20वां खिताब जीत फेडरर की बराबरी की

IPL 2020: राजस्थान की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, जानिए अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

IPL 2020: KKR vs KXIP: रोमांचक मुकाबले में आखिरी बॉल पर कोलकाता ने पंजाब को 2 रनों से दी मात, पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *