मुम्बई की बत्ती हुई गुल तो जोफ्रा आर्चर के पुराने ट्वीट हुए वायरल

देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में आज सुबह से बिजली गुल है। पावर ग्रिड में आई तकनीकी समस्या की वजह से मुम्बई के लोगों का आज का दिन परेशानी भरा साबित हो रहा है। कहीं लोकल ट्रेनें फंसी हुई हैं तो कहीं बिना

बिजली पानी और बाकी ऑफिसों सहित कई जरूरी काम अटक गए हैं। मुम्बई में बिजली जाने पर मुम्बई में बिजली आपूर्तिकर्ता की जिम्मेदारी संभालने वाली बेस्ट ने ट्वीट कर बताया कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने से शहर को बिजली नही मिल पा रही है।


मुम्बई में बिजली गुल होने के बाद फिल्मी सितारों ने भी मजेदार ट्वीट किए। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूरे शहर में बिजली गायब है। शांत रहें सब ठीक हो जाएगा। वहीं इसी मुद्दे पर ट्वीट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा “बत्ती गुल” इसके अलावा उन्होंने एक हैरानी भरी इमोजी और हैशटैग #powercut का भी प्रयोग किया।


अब इसी मामले पर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। आर्चर ने यह ट्वीट्स साल 2013 और 2014 में किये थे। आर्चर के 2013 वाले ट्वीट में लिखा गया है “लाइट्स आउट” वहीं 2014 के दो अलग अलग ट्वीट्स में लिखा गया की मुम्बई गॉन और मुंबई डेसर्वस इट। अब आर्चर के यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहे हैं। देखें-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *