बिहार विधानसभा- स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब हुए शहनवाज-रूढ़ी का नाम, बीजेपी ने ढ़ी सफाई

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले दौर के मतदान में लगभग 15 दिनों का वक़्त शेष रह गया है। उम्मीदवारों के नामों के एलान और नामांकन के बाद अब चुनाव प्रचार की रूपरेखा तय की जाने लगी है।

इसी क्रम में बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है। इस सूची में जहां कई नए नाम हैं जो 2015 में नही थे या यूं कहें बीजेपी के वह नए चेहरे जो हाल ही में चुनाव जीते हैं उनके नाम को इस लिस्ट में वरीयता दी गई है।


खास बात यह है कि इस सूची से दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के नाम गायब हैं। इनमे पहला नाम राजीव प्रताप रूढ़ी का है जो मोदी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे थे और फिलहाल सांसद हैं। दूसरा नाम शहनवाज हुसैन का है वह भी अटल सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वह पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं।

हालांकि 2014 में मिली हार के बाद वह हाशिये पर चल रहे हैं। इससे पहले एक चर्चा यह भी थी कि भागलपुर से पार्टी उन्हें प्रत्याशी बना सकती है लेकिन शहनवाज ने इसमें रुचि नही ली थी।


रूढ़ी और शहनवाज के नाम स्टार प्रचारकों की सूची से गायब होने और मीडिया में खबरों से शुरू हुई चर्चा के बीच बीजेपी की तरफ से भी इसे लेकर सफाई दी गई है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया,” मीडिया में शहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूड़ी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं होने की खबरें हैं। स्पष्ट हो कि यह एक सूची है।

भारतीय जनता पार्टी के अनुसार स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव के चरण व कार्यक्रम के हिसाब से अपडेट होती है। ऐसे में बिना जाने-समझे ऐसी भ्रामक खबरों से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *