बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का शोर अब अपने उफान पर है। हर दल के स्टार प्रचारक अब अपने दलों के उम्मीदवारों के लिए मैदान में हैं और धुंआधार रैलियां और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। हालांकि अकेले चुनाव लड़ रही लोजपा अभी तक इस अभियान से बाहर थी। रामविलास पासवान के निधन की वजह से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अभी तक घर मे थे हालांकि वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार एक्टिव थे।
आज से चिराग प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले वह पटना में लोजपा का विज़न डॉक्यूमेंट या घोषणा पत्र ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के नाम से भी जारी करेंगे। जानकारी के मुताबिक चिराग पहले दिन पालीगंज और अतरी विधानसभा में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वह जहानाबाद तथा नवादा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। बुधवार को रात्रि विश्राम नवादा में ही करेंगे।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों में लोजपा एकमात्र दल है जो बिना किसी और दल या गठबंधन में शामिल हुए चुनाव लड़ रही है। खास बात यह है कि इसके बावजूद ओपिनियन पोल में लोजपा को 2 से 6 सीटें तक मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह चुनाव बहुत हद तक चिराग का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे।
बिहार चुनाव: पहले चरण से ठीक पहले एक साथ बैठे दिखाई दिए नितीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव
बिहार चुनाव: चिराग पासवान के भाई प्रिंस पहुंचे लालू के घर, सियासी हलचल तेज़
तेजस्वी बोले-चिराग के साथ नीतीश ने ठीक नही किया
राघोपुर में तेजस्वी को जिताने के लिए चिराग ने खड़ा किया अपना उम्मीदवार- संजय जायसवाल
