मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है. उज्जैन के नीलगंगा इलाके में रहने वाले एक किरायेदार ने अपने ही मकान मालिक के 8 साल के बेटे की दुष्कर्म के बाद हत्या करदी. बाद में पकडे जाने के दर से आरोपी ने पेड़ में फंदा डालकर खुड़खुशी कर ली.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किराएदार सुनील पिछले 2 सालों से पीड़ित बच्चे के पिता के यहां किराए पर रह रहा था. घर में अच्छा आना-जाना था जिसका फ़ायदा उठाकर उसने इस काम को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया की सुनील को नशे की आदत थी. जब लड़का खेलते हुए उसके कमरे में पहुंचा तो यह नशे में धुत्त था. उसने नशे की हालत में 8 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म किय और फिर पानी गरम करने वाली. रोड से करंट लगाकर बच्चे की ह्त्या करदी. उसके बाद उसने घर में ही चद्दर में शव को लपेटकर रख दिया.
यही नहीं, जब पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी तो पुलिस टीम के साथ बच्चे को ढूंढने का का नाटक भी करता रहा. सुबह होते ही आरोपी घर से फरार हो गया. जब पुलिस को शक हुआ तो उसके घर की तलाशी ली गई जहां बच्चे की चद्दर में लिपटी लाश मिली. पुलिस ने जब आरोपी की तलाश की तो शहर के बाहर जंगल में उसकी लाश पेड़ से झूलती मिली.
पुलिस का मानना है की आत्मग्लानि और पकड़े जाने के दर से सुनील ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से DNA सैंपल भी इखट्टे कर लिए है. बच्चे के शव को पोस्टपॉर्टम के लिए स्थनीय अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है की इस मामले में कहीं किसी और का हाथ भी तो नहीं था.
वर्षा भोसले ने आखिर क्यों चुनी खुदकुशी की राह
बाँका- गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वीडियो कॉल कर खुद दी जानकारी
राजद के पूर्व प्रदेश सचिव की हत्या, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत 6 पर केस, पढ़ें
