लखनऊ की एक विशेष अदालत ने यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को चित्रकूट सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो अन्य सह आरोपियों के साथ दोषी करार दिया है। सांसद/विधायकों के खिलाफ़ मामलों की सुनवाई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने प्रजापति को दोषी पाया और सजा की मात्रा तय करने के लिए मामले को शुक्रवार के लिए पोस्ट कर दिया।
Tag: #Rape
गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
अमित शाह ने कहा कि मैं शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से कहना चाहता हूँ कि पुलिस स्मारक पर शहीदों के नाम ही अंकित नहीं हैं बल्कि 130 करोड़ भारतीय के मन की भावना भी अंकित है। यह स्मारक सिर्फ पत्थर, ईंट, चूने और सीमेंट से बना स्मारक नहीं है, यह स्मारक हमें हमेशा याद दिलाता है कि इन वीर जवानों ने देश की आजादी को अमरत्व देने का काम किया है।
हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश
देश को हिला कर रख देने वाले हाथरस रेप केस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई पहले से सवालों के घेरे में थी। वहीं अब पुलिस ने दोबारा ऐसा कुछ किया जिससे सवाल उठने लाजमी हैं? पुलिस ने कल पीड़िता का अंतिम संस्कार देर रात बिना परिजनों की मौजूदगी के कर दिया। पुलिस और प्रशासन के इस रवैये से पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा भरा हुआ है।
