उत्तर प्रदेश के देवरिया में टिकट बटवारे को लेकर हुए हंगामे में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही महिला नेता को सरेआम पीट दिया. इस घटना का वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है.
प्राप्त सूत्रों के अनुसार देवरिया में चुनाव को लेकर एक मीटिंग चल रही थी जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक भी मौजूद थे. तभी वहाँ अचानक से कांग्रेस की नेता तारा यादव पहुंची और देवरिया से मुकुन्द भस्कार मणि को टिकट देने का विरोध करने लगी.
तारा यादव ने मुकुन्द भास्कर को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया. जिससे वहाँ उपस्थित मुकुन्द भास्कर के समर्थक गुस्सा हो गए और तारा यादव की पिटाई करदी. यह सारा मामला कैमरे में कैद हो गया.
आपको बतादें की उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर उपचुनाव होने है. कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में देवरिया से मुकुन्द भस्कार मणि को अपना उमीदवार घोषित किया है.
इस घटना के बाद तारा यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है की एक ओर हमारी पार्टी हाथरस पीड़िता को इन्साफ दिलाने की बात कर रही है और दूसरी एक बलात्कारी के आरोपी को टिकट दे रही है. इससे हमारी पार्टी की छवि खराब होती है. अब मैं इस मामले में प्रियंका गाँधी से न्याय की उम्मीद है.
वहीँ दूसरी और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लिया है. NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा की यह मामला हमारी नज़रो में आया है. 25 लोगों ने मिलकर एक महिला की पिटाई की है. एक तरफ तो हम कहते है की महिलाओं को राजनीति में आना चाहिए और दूसरी तरफ उनसे ऐसा बर्ताव किया जाता है.
हाथरस गैंगरेप: योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, बोले नहीं हुआ रेप, घटना को बताया ‘छोटा सा मुद्दा’
हाथरस के बाद अब गुरुग्राम में दरिंदगी, 4 डिलीवरी बॉयज ने महिला से किया गैंगरेप
