वकील ने किया दावा, सुशांत सिंह की मौत ‘डार्क वेब’ पर हुई थी लाइव टेलीकास्ट, सलमान के भाई का नाम भी आया सामने

सुशांत सिंह की मौत अभी तक एक पहली बनी हुई है. हर रोज़ उनकी मौत के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे है. ऐसा ही एक सनसनीखेज़ खुलासा विभोर आनंद ने किया है जो पेशे से वकील है.  सोशल मीडिया पर उन्होंने दावा किया है की सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी. यही नहीं, उनकी हत्या की डार्क वेब पर लाइव स्ट्रीमिंग भी हुई थी जिसे बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज लाइव देख रहे थे और मज़े भी ले रहे थे. उनका दावा यही नहीं रुका. उन्होंने अपने दावे में सलमान खान के भाई अरबाज़ खान पर सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया है. 

विभोर आनंद ने इन दावों को लेकर यूट्यूब पर वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग भी की थी और ट्वीटर पर बहुत सारे ट्वीट भी किये है. उन्होंने कहा की अरबाज़ खान समेत 7 लोग सुशांत सिंह को मारने उनके घर गए थे. यही नहीं, सुशांत सिंह के साथ-साथ एक 15 साल की लड़की की हत्या भी की गई. हत्या से पहले उसका सामूहिक बालात्कार भी किया गया. उन्होंने इस ट्वीट को सलमान खान को टैग भी किया और कहा मैं तुम्हारे भाई को फांसी की सज़ा दिलवाकर रहूँगा. विभोर ने ये भी दावा किया है की सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी हत्या हुई है और इसके पीछे भी इन्हीं लोगों का हाथ है. 

विभोर के इस सनसनीखेज़ दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोग बॉलीवुड स्टार्स को जमकर लताड़ लगा रहे है. लोगों का ये भी मानना है की ज़रूति नहीं की विभोर के दावे सच हो मगर ये जांच का विषय ज़रूर है क्यूंकि पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिंह की मौत के मामले में जो खुलासे हुए है, उसे देखकर किसी भी दावे से मुँह नहीं मोड़ा जा सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *