छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है। 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग […]
Tag: #Murder
कानपुर- मासूम बच्ची की निर्ममता से हत्या, गंभीर चोट के निशान मिले
उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ताजा मामला जिले के घाटमपुर क्षेत्र से सामने आया है जहां एक छह वर्षीय मासूस बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी गई। यह बच्ची अपने घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। बाद में काफी खोजबीन के बाद बच्ची के लाश गांव के बाहर एक खेत से बरामद की गई।
अंधविश्वासी पति ने बेटों के सामने काट डाली पत्नी की गर्दन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
21वीं सदी में जहाँ भारत एक और चाँद और मंगल गृह पर पहुँच गया है वहीं दूसरी ओर देश का एक वर्ग आज भी अन्धविश्वास के घेर में फसकर नरबलि की प्रधा में विश्वास रखता है. इसी अन्धविश्वास के चलते नरबलि का एक और मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सामने आया है जहां एक पति ने पत्नी की गर्दन धड़ से अलग कर दी और फिर उससे घर में ही पूजा के कमरे में दफना दिया.
यूपी- बलिया में पत्रकार की गोली मार हत्या, आपसी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
बलिया जिले के फेफना में हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है। इस घटना में एक पत्रकार को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। पत्रकार के हत्यारे उसके अपने संबंधी बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक पहले से चल रहे विवाद की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड के बाद स्थानीय थाना अध्यक्ष शशिमौली पांडेय को निलंबित कर दिया गया है और 6 आरोपियों के गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है।
मध्यप्रदेश- एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आत्महत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हैरान करने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रथम दृश्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यह घटना टीकमगढ़ जिले के खरगापुर इलाके की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
