बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया जा चुका है। इसके साथ ही दल बदलने, आरोप-प्रत्यारोप, मुद्दे, वादे और इरादे दिखाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के साथ राजनीति से जुड़े विवादों या पुरानी दुश्मनी में हत्याओं के दौर भी शुरू होता दिख रहा है।
आज सुबह बिहार की राजधानी पटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी नेता की कुछ अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वह अभी कुछ दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे।
जानकारी के मुताबिक आज अहले सुबह 6 बजे यह घटना घटित हुई। यह घटना बेउर थाना क्षेत्र के तेज प्रताप नगर इलाके की बताई जा रही है। इस घटना में मारे गए बीजेपी नेता का नाम राजेश कुमार झा ‘राजू बाबा’ बताया जा रहा है।
वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे इसी दौरान नकाबपोश अपराधियों ने ने उनकी कनपट्टी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- नितीश सरकार और राजद में ज़ुबानी जंग तेज़, एक दूसरे को बता रहे है बीते युग की पार्टी
