मुंगेर के नए एसपी बने मानवजीत सिंह ढिल्लो, रचना पाटिल होंगी डीएम

मुंगेर में आज दिन में हुए उपद्रव और आगजनी की घटना के बाद अब जिले में नए एसपी और डीएम को कमान सौंपी गई है। जिले के नए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो होंगे जबकि रचना पाटिल को जिले का डीएम नियुक्त किया गया है। इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले आज उपद्रव के बाद जिले की एसपी और डीएम को हटा दिया गया था

बिहार- वॉक करने निकले बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया जा चुका है। इसके साथ ही दल बदलने, आरोप-प्रत्यारोप, मुद्दे, वादे और इरादे दिखाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के साथ राजनीति से जुड़े विवादों या पुरानी दुश्मनी में हत्याओं के दौर भी शुरू होता दिख रहा है।

कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन में कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर तेजस्वी, तेज प्रताप और पप्पू यादव समेत 100 पर FIR

प्रदर्शन के दौरान कोरोना के नियमों को तोड़ने के लिए तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है.

सुशांत केस की जांच के लिए मुम्बई पहुंची टीम, यह अधिकारी हैं शामिल, जानें क्वारंटाइन का क्या है नियम?

बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने सीबीआई की टीम मुम्बई पहुंच चुकी है। सीबीआई की टीम ऐसे वक्त में मुम्बई पहुंची है जब इस केस को लेकर दो राजयिं के सरकारों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और देश की सर्वोच्च अदालत सीबीआई जांच को अपनी मंजूरी दे चुकी है। टीम के मुम्बई पहुंचते ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मुम्बई सरकार और पुलिस की तरफ से सीबीआई को सहयोग मिलेगा? यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि बिहार पुलिस ने लगातार मुम्बई पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था

सुशांत के पिता ने खुद को घोषित किया सुशांत का कानूनी वारिस, किसी और ने अब कुछ बोला तो…

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने खुद को अपने बेटे सुशांत सिंह राजपूत का कानूनी वारिस घोषित किया है। उन्होंने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब मीडिया में कुछ लोगों ने बयान जारी कर कहा था कि सुशांत ने उन्हें हायर किया था एयर उनकी सेवाएं ले रहा थे। इस बारे में बोलते हुए सुशांत के पिता ने कहा कि वकीलों ने सुशांत और उनके बीच हुई बातचीत के बारे में बताया जो कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया और इंडियन एविडेंस एक्ट के खिलाफ है।

सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भड़की शिवसेना, मुखपत्र सामना में लिखी ऐसी बात

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर दिन एक नया राज सामने आ रहा, हर दिन एक नई मांग सामने आ रही, हर दिन एक नया विवाद और इस विवाद के पटापेक्ष की कोशिश में अदालती फैसले सामने आ रहे हैं। अभिनेता की मौत का यह मामला अब दो राज्यों की लड़ाई का मुद्दा बन गया है। एक तरफ महाराष्ट्र सरकार सीबीआई से बच रही थी वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। इसके बाद अदालत ने भी कल इस फैसले पर मुहर लगा दी।