कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन में कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर तेजस्वी, तेज प्रताप और पप्पू यादव समेत 100 पर FIR

कृषि बिल के विरोध में 25 सितम्बर को देश भर में भारत बंद का आयोजन किया गया था. देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने प्रदर्शन भी किया था. इसमें विपक्षी दलों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया. राष्ट्रीय जनता दाल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने भी इस बिल के विरोध में पटना में ट्रेक्टर रैली निकाली थी.

पर अब यह विरोध प्रदर्शन उनपर भारी पड़ता नज़र आ रहा है. प्रदर्शन के दौरान कोरोना के नियमों को तोड़ने के लिए तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है. कोरोना महामारी को देखते हुए पटना के कुछ इलाकों में प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगी हुई है जिसमें बेली रोड और 10 सर्कुलर रोड शामिल है. मगर इसके बावजूद यहाँ प्रदर्शन किया गया. यही नहीं कोरोना सोशल डिस्टन्सिंग की भी जमकर धज्जियाँ उड़ाई गई.

इसी के चलते पटना के कोतवाली थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 353 के तहत मामला दर्ज हुआ है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, इंडियन डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वहीं दूसरी ओर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव भी कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भी सोशल डिस्टन्सिंग का पालन नहीं किया और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रदर्शन किया जिसके बाद पप्पू यादव समेत 100 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *