कभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अनिल अम्बानी आज पाई-पाई के मोहताज हो गए है. उनके पास अपना खर्च उठाने तक के पैसे नहीं बचे है. उनका सारा खर्चा उनके घर वाले उठा रहे है. यही नहीं, उनकी माली हालत इतनी खराब है की उन्हें अपना केस लड़ने के लिए अपनी बीवी टीना अम्बानी के गहने तक बेचने पड़ गए है.
यह सब खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद अनिल अम्बानी ने किया है. अनिल अम्बानी ने लंदन की कोर्ट में एक एफिडेविट देते हुए इस बात को स्वीकार किया है. एफिडेविट में उन्होंने कहा की अब वह साधारण सी ज़िंदगी जी रहे है. उनके पास साधारण से कार है जिससे वह चलते है. अनिल ने कोर्ट में बताया केस की फीस चुकाने के लिए वह अब तक 9.9 करोड़ रुपये की कीमत के गहने बेच चुके है.
आपको बतादें की अनिल अम्बानी ने चीन के 3 बैंको से अपनी कंपनी के लिए करीब 5,281 करोड़ रुपये का क़र्ज़ लिया था मगर कंपनियों के दिवालिया होने के कारण वह उसे चुकाने में असमर्थ रहे. इसके बाद यूके हाई कोर्ट ने अनिल से ब्याज सही सारा क़र्ज़ चुकाने का आदेश दिया था. वहीँ कोर्ट ने अनिल से दुनिया भर में फैली अपनी संपत्ति का ब्यौरा कोर्ट में जमा करवाने का भी आदेश दिया था. जिसके चलते उन्होंने ये सारी जानकारी कोर्ट में दी.
कोर्ट में जब चीनी बैंकों का पक्ष रख रहे वकील बंकिम थांकी क्यूसी ने अम्बानी पर सही साक्ष्य नहीं बताने का आरोप लगाया तो अनिल ने कहा ‘मेरा खर्च बहुत कम है जो मेरी पत्नी और परिवार वहन करते हैं। मेरी कोई चकाचौंध भरी जिंदगी नहीं है, ना तो आमदनी का कोई दूसरा जरिया है. मैं अपना कानूनी खर्च गहने बेचकर जुटा रहा हूँ. मुझे बाकी खर्चों के लिए दूसरी संपत्तियां बेचने की कोर्ट से अनुमति की दरकार होगी.’
जब उनसे प्राइवेट हेलिकॉप्टर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मेरे पास हेलीकाप्टर नहीं है. ज़रूरत पड़ने पर पैसे देकर इस्तेमाल करता हूँ. वहीँ जब उनसे अपनी पत्नी टीना अम्बानी को गिफ्ट की गई लग्जरी मोटर याट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की याट मेरी नहीं है. वह तो कंपनी की संपत्ति है. मुझे पानी से दर लगता है इसलिए में इसका इस्तेमाल नहीं करता.
यही नहीं, जब उनसे उनके घर के 60 लाख रूपए के बिजली के बिल के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा की यह बिजली विभाग की गलती से इतना बिल आया है.
