हाल ही में डीजीपी के पद से इस्तीफा देने वाले गुप्तेश्वर पांडे आज जदयू में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक पार्टी के कार्यालय में जदयू की सदस्यता वह सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में लेंगे।
पार्टी में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश ने उन्हें बुलावा भेजा है और इसी के बाद इस बात की खबरों को बल मिला कि वह आज जदयू में शामिल हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक वह लोकसभा उपचुनाव में वाल्मीकिनगर से जदयू के प्रत्याशी हो सकते हैं।
गुप्तेश्वर पांडे के बक्सर जिले के किसी सीट से भी विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने अभी तक खुद इस बात की न पुष्टि की है न ही खंडन किया है कि वह राजनीति में आएंगे या नही और अगर आएंगे तो कहां किस दल और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुपर एक्टिव रहे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के बारे में शिवसेना सांसद संजय राउत ने काफी पहले कहा था कि उनकी अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं हैं।
यह भी पढ़ें क्या बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दे दिया इस्तीफा, जानें सच
