आईपीएल 2020 का 13वां मैच आज मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जायेगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जायेगा।
आईपीएल में पुंजाब इस समय पांचवे स्थान पर है जबकि मुंबई 6वें पायदान पर है. दोनों ही टीमों ने अबतक 3-3 मैच खेले है जिसमें से दोनों 1-1 ही जीतने में कामियाब हुए है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों का परफॉरमेंस एक जैसा ही है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
मुंबई और पंजाब के बीच अबतक 24 मुकाबले हुए है जिसमें से मुंबई ने 13 और पंजाब ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज़ की है. . वहीँ 1 का कोई नतीजा नहीं निकला. अगर पिछले 2 साल की बात की जाए दोनों टीमों के बीच में 5 मुकाबले हुए है जिसमें मुंबई ने 3 और पंजाब ने 2 में जीत हासिल की है.
मुंबई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान रोहित शर्मा, डिकॉक और ईशान किशन पर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. वहीँ मिडिल आर्डर में हार्दिक पंडया और कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए बुमराह और बोल्ट की तेज़ गेंदबाज़ी का मुकाबला करना पंजाब के बल्लेबाज़ों के लिए आसान नहीं होगा.
पंजाब के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ज़बरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ मिडल आर्डर में मैक्सवेल बल्लेबाज़ी क्रम में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. गेंदबाज़ी की बात की जाए तो शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी के अलावा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा. हालांकि पिछले मैच में एक ओवर में 5 छक्के भूलकर कॉटरेल इस मैच में उतरना चाहेंगे. पंजाब इस मैच में क्रिस गेल को भी खेलने का मौका दे सकती है.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मैच में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बानी हुई है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 44 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 19 मैच जीती है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 25 मैच जीती है.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है जो आईपीएल के हिसाब से बेहद कम है.
मुंबई 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है वहीँ पंजाब एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है.
दोनों टीमों के आईपीएल के आज तक के नतीजे देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी नज़र आती यही मगर इस सीजन में पंजाब की टीम जिस अंदाज़ में खेल रही है, मुंबई के लिए उसे पार पाना आसान नहीं होगा.
मुंबई जहाँ एक्सपीरियंस खिलाड़ियों पर भरोसा करती है वहीँ राजस्थान की टीम यंग टैलेंट्स को ज्यादा तवज़्ज़ो देती है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात
यह भी पढ़ें IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग
IPL 2020: पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट
