बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, शहनवाज, योगी सहित कई नाम शामिल,देखें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए दलों में अब प्रचार की होड़ मची हुई है। हर प्रत्याशी की तरफ से शीर्ष नेताओं की रैली कराए जाने की मांग को देखते हुए दल भी कोई कसर नही छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि पहली सूची के बाद अब बीजेपी की तरफ से स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कुल 30 नामों को जगह दी गई है।


बीजेपी की इस सूची में खास बात यह है कि इस बार शहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूड़ी को भी जगह दी गई है। पहली सूची में इन दोनों नेताओं के नाम शामिल नही थे। इसके अलावा इस सूची में पहले नंबर पर पहली ही सूची के तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है।

वहीं इसके अलावा जेपी नड्डा, अमित शाह, नितिन गडकरी जैसे नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
इस सूची में उत्तरप्रदेश के सीएम और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल किया गया है। वह इस लिस्ट में बीजेपी की तरफ से शामिल एकमात्र सीएम हैं।

इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उपाध्यक्ष रघुबर दास को भी जगह दी गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस का नाम भी इस सूची में शामिल है। देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *