Pak Fest में शशि थरूर के बयान को लेकर सियासत तेज़, बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

कांग्रेस के नेता शशि थरूर के लाहौर थिंक फेस्ट में दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने शशि थरूर के बयान को शर्मनाक बताया है और कहा है की इस बयान ने देश की छवि खराब की है. शशि थरूर को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा की शशि थरूर की वजह से भारत का मज़ाक बना है. उन्होंने भारत की गलत छवि दुनिया के सामने पेश की है. कोरोना रोकधाम को लेकर दुनिया में सब जगह भारत की तारीफ हो रही है और शशि थरूर ने भारत सरकार के काम पर सवाल खड़ा कर भारत सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की है.  

संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा की क्या कभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी या राहुल गाँधी ने कभी पकिस्तानत में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कुछ कहा है. कभी उन्होंने वहाँ के अल्पसंख्यों का मुद्दा उठाया है.

आपको बतादें की शशि थरूर ने लाहौर थिंक फेस्ट में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने कहा था की भारत में मुसलमानो और नार्थ ईस्ट के लोगों के साथ भेदवाव होता है. कोरोना महामारी के दौरान यह भेदभाव और भी ज्यादा बढ़ गया. इसके लिए शशि थरूर ने तब्लीगी जमात का उदाहरण दिया.

उन्होंने कहा की पूरे देश में ऐसे प्रचार किया जा रहा था जैसे इन्ही से सारे मुल्क में कोरोना वायरस फैला हो. इसके लिए बस यही ज़िम्मेदार है. देश में डर का माहोल पैदा किया जाता है ताकि अल्पसंख़्यकों को डरा कर रखा जाए.

वहीँ शशि थरूर ने नार्थ ईस्ट के लोगों का मुद्दा उठाते हुए कहा की वहाँ के लोगों से भी ठीक तरह से वय्वहार नहीं किया जाता. क्यूंकि वो दिखने में चीन के लोगों की तरह दीखते है.

यह पहला मौका नहीं है जब शशि थरूर अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आये हो. इससे पहले भी कई मौकों पर अपने बयानों को लेकर शशि थरूर लोगों के निशाने पर आये है. आइये आपको बताते है इससे पहले उनके कुछ विवादित बयान।

बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, शहनवाज, योगी सहित कई नाम शामिल,देखें

Bihar Assembly Election-चिराग के रुख से बीजेपी हैरान, नेता दे रहे सफाई, राजद चुप

बीजेपी के ‘वोट कटवा’ पर चिराग का पलटवार, बोले नितीश के दवाब में दिया बयान

बिहार चुनाव में सामने आया जिन्ना का जिन्न, बीजेपी-कांग्रेस में ठनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *