बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज है। दल और नेता अपने-अपने गढ़ को बचाने और नए किले फतह करने के लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि अभी तक एनडीए और महागठबंधन की तरफ से सीटों के बंटवारे या उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोई भी औपचारिक एलान नही किया जा सका है।
हालांकि यह सब अंदरखाने लगभग तय है लेकिन फिर भी दल या नेता किसी तरह का कोई रिस्क नही लेना चाहते हैं।
इसी बीच खबर यह है कि बिखरते दिख रहे महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल में उम्मीदवारों और सीटों का फैसला हो गया है। फैसले पर राजद सुप्रीमों लालू यादव ने अपनी मुहर लगा दी है। लालू के पास यह लिस्ट लालू के करीबी और राजद के वरिष्ठ नेता भोला प्रसाद यादव लेकर पहुंचे थे।
इस लिस्ट पर लालू ने कुछ बदलावों के साथ अपनी रजामंदी दे दी है। इसके बाद माना जा रहा है कि आने वाले एक से दो दिन के अंदर उम्मीदवारों और किन सीटों पर राजद लड़ेगी इसका ऐलान किया जा सकता है।
हालांकि इससे पहले यह भी माना जा रहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से बैठक कर सकते हैं। इसके पीछे कांग्रेस और राजद में 10 सीटों पर फंसे पेंच को वजह माना जा रहा है।
कांग्रेस जहां 70 से कम सीटों पर तैयार नही वहीं राजद खुद 150 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उम्मीद है कांग्रेस नेताओं से तेजस्वी के मुलाकात के बाद उम्मीदवारों का एलान किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- नितीश सरकार और राजद में ज़ुबानी जंग तेज़, एक दूसरे को बता रहे है बीते युग की पार्टी
