तेजस्वी यादव ने इस नए तरीके से की चिराग पासवान को साथ लाने की कोशिश

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को साथ आने का न्योता दिया है। ऐसे में उन्होंने लोजपा के टूट के मास्टरमाइंड के पता होने की भी बात कही और इससे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि जब 2010 में लोजपा का कोई भी एमपी-एमएलए नहीं था तब नेता लालू यादव ने रामविलास पासवान को राज्यसभा का सांसद बनाया और इसके साथ ही चिराग पासवान को सही दिशा तय करने की भी बात कही।

पीएम मोदी के बाद पप्पू ने राहुल-तेजस्वी से पूछा- लॉकडाउन में कहां थे दोनो युवराज, पढ़ें

आप हमें मात्र 3 साल का वक्त दें। लॉकडाउन में दोनों युवराज कहाँ गायब हो गए थे। उस कठिन परिस्थिति में मैंने और मेरे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाखों जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया।’

बिहार चुनाव: पप्पू यादव का सनसनीखेज आरोप, मंच गिराकर मारने की थी साजिश, जांच की मांग कि

पटना में प्रेस से बात करते हुए पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगते हुए कहा है की मंच ऐसे ही नहीं टूटा है. इसके पीछे कोई गहरी साज़िश है. कोई उनको जान से मारना चाहता है. इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए.

मंच टूटने से घायल हुए पप्पू यादव, हाथ मे आया फ्रैक्चर, देखें तस्वीरें और वीडियो

जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव मुज़्ज़फरपुर के मीनापुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ देख पप्पू काफी उत्साहित भी नजर आ रहे थे। हालांकि जब वह माइक पकड़ विरोधियों पर हमलावर थे उसी दौरान मंच टूट गया। इस घटना में पप्पू यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

बिहार चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी, जानिए किस बड़े नेता ने वोटिंग के लिए क्या अपील की

भारी सुरक्षा के बीच 71 विधानसभा सीटों के लिए बिहार में पहले चरण का मतदान जारी है. इसमें 1066 प्रत्याशियों की किस्मत दायों पर लगी है. इसमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं उमीदवार है.

विशेष-भीड़ सिर्फ तेजस्वी या मोदी की रैलियों में नही, चिराग, कुशवाहा, पप्पू भी जुटा रहे जबरदस्त भीड़, देखें तस्वीरें

बिहार विधानसभा चुनाव जब कोरोना काल मे कराए जाने की घोषणा हुई तो अनुमान लगाया गया कि यह चुनाव बाकी पिछले कुछ सालों में हुए चुनावों से अलग होंगे। एक्चुअल रैली और जनसंपर्क का दायरा सीमित होगा और सोशल मीडिया का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाएगा।

बौंसी में बोले पप्पू यादव, नीतीश-मोदी को जो करना था वो अकेले मैंने किया, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है। हर दल के शीर्ष नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में जन अधिकार पार्ट (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज कटोरिया विधानसभा के बौंसी प्रखंड में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे।

बिहार चुनाव- पप्पू यादव ने तेजस्वी को बताया बीजेपी की कठपुतली, कहा लालू बिना नही कोई औकात

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे और लालू के बेटे तेजस्वी यादव पर ज़ोरदार हमला किया है.

बिहार चुनाव- रांची में लालू ने फाइनल की सीटें और उम्मीदवार, एलान जल्द

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज है। दल और नेता अपने-अपने गढ़ को बचाने और नए किले फतह करने के लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि अभी तक एनडीए और महागठबंधन की तरफ से सीटों के बंटवारे या उम्मीदवारों के चयन को लेकर कोई भी औपचारिक एलान नही किया जा सका है।

कल पप्पू तो आज कुशवाहा ने बनाया नया मोर्चा, क्या होगा अंजाम?

एक समय बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे उपेंद्र कुशवाहा आज न एनडीए में रहे न महागठबंधन में, अब इसे उनकी अपनी निजी महत्वाकांक्षा कहें या वाकई सिद्धान्तों से समझौता न करने की जिद्द लेकिन वह कहीं टिक नही सके। अब वह दिल्ली दरबार से लेकर पटना तक दौड़ लगा खाली हाथ वापस लौटे और इसके बाद उन्होंने राज्य की जनता को एक नया विकल्प देने के नाम पर नए मोर्चे के एलान किया है।

बिहार के संसदीय क्षेत्र और विभिन्‍न राज्‍यों की विधान सभाओं में आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनावों की अनुसूची

निर्वाचन आयोग ने नीचे दिए गए विवरणों के अनुसार बिहार के (1) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा विभिन्‍न राज्‍यों की विधानसभाओं में 56 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है:

Bihar Elections: चुनावी सरगर्मी के बीच बनने जा रहा है Third Front! जानिये किसे होगा फ़ायदा और किसे नुक्सान

मगर इन सबके बीच बिहार के चुनावी माहौल में थर्ड फ्रंट बनने की खबरें भी तैरने लगी है. दरअसल, महागठबंधन और NDA से नाराज़ चल रही कुछ पार्टिया थर्ड फ्रंट बनाने पर विचार कर रही है. जिसके लिए बातचीत का दौर भी शुरू हो गया है.

पप्पू यादव ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथ मिलकर किया गठबंधन, जानें और कौन-कौन आया साथ

बिहार चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। इसी के साथ सीटों के बंटवारे, मुद्दे, वादे करने का दौर शुरू हो गया। आरोप-प्रत्यारोप तो खैर महीनों से चल ही रहा है। इसके अलावा नेता और दल अपने-अपने लिए सुरक्षित राजनीतिक सहारे ढूंढ रहे हैं। महागठबंधन और एनडीए में भी जहां सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति है। वहीं अब छोटे-छोटे दल भी चुनावों को लेकर काफी सक्रिय नजर आने लगे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा को झटका दे राजद में शामिल हुए रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, जानें मायने

बिहार विधानसभा की रणभेरी तारीखों के एलान के साथ ही बज चुकी है। अब दल और नेता टिकट बंटवारे पर जहां ध्यान देने में लगे हैं वहीं दल बदलने का सिलसिला भी अनवरत जारी है। इसी क्रम में आज रालोसपा को एक और बड़ा झटका उस वक़्त लगा जब उपेंद्र कुशवाहा के खास माने जाने वाले और रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी आज राजद में शामिल हो गए। पहले से ही महागठबंधन और एनडीए से दूर दूर चल रहे उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह बड़ा झटका है।

उपेंद्र कुशवाहा के सामने अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई, महागठबंधन में बेकद्री,एनडीए में नो एंट्री

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। हालांकि तारीखों के एलान के 24 घंटे बीतने के बावजूद भी अभी तक एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और टिकट बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव- पहले सात निश्चय योजना का पता नही, पार्ट-2 का हो गया एलान, फिर वादों के भरोसे चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तारीखों का ऐलान कल निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। बिहार में चुनाव तीन चरणों मे कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 10 नवंबर को होगा। राज्य में चुनावों के तारीखों के एलान के साथ ही जनता को लुभाने के लिए वादों और बातों का दौर शुरू हो गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव- तारीखों के ऐलान के बीच लालू ने दिया नया नारा, कहा- उठो बिहारी…

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान आज निर्वाचन आयोग की तरफ से कर दिया गया है। जैसा कि अनुमान था इस बार चुनाव कम चरणों मे सम्पन्न कराए जाएंगे वैसा ही हुआ भी। आयोग ने इस बार तीन चरण में चुनाव सम्पन्न कराने का एलान कर दिया। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, दूसरा 3 नवम्बर और तीसरा चरण 7 नवम्बर को होगा। नतीजों का एलान 10 नवम्बर को होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव-आपके जिले और आपकी सीट पर कब होगा चुनाव, जानें

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। कोरोना काल मे यह पहला चुनाव है। ऐसे में इसको लेकर गाइडलाइंस आयोग पहले ही जारी कर चुका है। तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को जिम्मेदार ठहरा अलग होने की तैयारी में उपेंद्र कुशवाहा!

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन दोनो ही आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगे हुए हैं। हालांकि दोनों ही गठबंधनों के सामने दो चुनौतियां एक जैसी हैं।

पटना में अब दिखा नीतीश विरोधी पोस्टर, पीएम के पुराने बयान को आधार बना लिखा- नीतीश के डीएनए में गड़बड़ है

बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हर दल और नेता कैसे भी एक मनोवैज्ञानिक बढ़त ले लेना चाहता है। बात सोशल मीडिया की करें, ग्राउंड लेवल कैंपेन की करें या पारंपरिक चुनाव के प्रचार के तरीकों की हर दल में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है।